पोंगल पर कम टाइम-कम बजट में ऐसे सजाएं घर, ये हैं 5 Decoration Ideas
Other Lifestyle Jan 13 2025
Author: Rakhee Jhawar Image Credits:instagram
Hindi
पोंगल की धूम
पोंगल की तैयारी हर तरफ देखने को मिल रही है। इसी बीच आपको बताते हैं कि इस बार पोंगल पर अपने घर को कैसे कम बजट और कम टाइम में शानदार तरीके से डेकोर कर सकते हैं।
Image credits: instagram
Hindi
1. फूलों और मटकों से करें सजावट
इस बार आप पोंगल पर अपने घर को फूलों और मटकों से डेकोरेट कर सकते हैं। फूलों की मालाओं के साथ डिजाइन किए मटकों के साथ सजा सकते हैं। ये चीजें कम दामों में मिल जाएंगी।
Image credits: instagram
Hindi
2. पुराने बर्तनों से करें सजावट
पोंगल पर अपने घर में रखे पुराने बर्तनों को भी सजावट के लिए यूज कर सकते हैं। इन्हें आप फूलों की माला और पान के पत्तों के साथ सजा सकते हैं। ये डेकोरेशन भी कम बजट में हो जाएगा।
Image credits: instagram
Hindi
3. अचार की बरनी से करें डेकोरेशन
तकरीबन सभी घरों में अचार रखने के लिए बरनी होती हैं। अगर ये बरनियां खाली पड़ी हैं तो पोंगल पर इनसे भी सजावट की जा सकती हैं। इनके आसपास फूल और गुलदस्तों से सजावट करें।
Image credits: instagram
Hindi
4. फ्लावर पॉट-दीयों से सजाएं घर
पोंगल पर घर में रखी चीजों से भी सजावट की जा सकती हैं। आप फ्लावर पॉट को फूलों और दीयों से डेकोरेट कर सकते हैं। इसमें बहुत ही कम खर्च आएगा।
Image credits: instagram
Hindi
5. आम के पत्ते-फूलों की झालर
पोंगल पर इस बार अपने घर के मैन डोर को फूलों और आम के पत्तों से बनी झालरों से डेकोर कर सकते हैं। ये सजावट बहुत ही कम दाम में हो जाएगी।