Other Lifestyle
यह माले शहर को हुलहुले द्वीप से जोड़ने वाला 2 किलोमीटर का लंबा पुल है। इस लोकप्रिय पुल का निर्माण चीन और मालदीव के बीच के बंधन को मजबूत करने के लिए किया गया था।
मालदीव जाएं तो इस म्यूजियम में घूमने जरूर जाएं। मालदीव का राष्ट्रीय संग्रहालय एक प्राचीन इमारत है। संग्रहालय में बौद्ध और इस्लामी युग से लेकर शाही पुरावशेषों का विशाल संग्रह है।
बनाना रीफ की गिनती मालदीव की सबसे प्राचीन चट्टानों में होती है। बनाना रीफ दुनिया के सबसे लोकप्रिय डाइविंग स्पॉट में से एक है। यह स्कुवा डाइविंग के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
मालदीव में एक सुंदर द्वीप वाधू द्वीप है जो मंत्रमुग्ध कर देने वाली सुंदरता प्रदान करता है। सूरज ढलने के बाद समुद्र की लहरें जब किनारे से टकराती हैं, तो ये शानदार लगता है।
माले अपनी खूबसूरती की वजह से हनीमून कपल्स और वाटर स्पोर्ट्स लवर्स के बीच पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां ओल्ड फ्राइडे मस्जिद भी है जो सबसे पुरानी वास्तुकला के लिए जानी जाती है।
मालदीव में घूमने के लिए सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों में से एक, ग्रैंड फ्राइडे मस्जिद है जो कि वास्तुकला प्रेमियों को भी आकर्षित करती है। पूरा मस्जिद सफेद संगमरमर से बना है।