Other Lifestyle

रात को कर देती है अपनी खुशबू से जवां, ये 8 फूल जो रात में हैं खिलते

Image credits: pexels

रात रानी

रात रानी को चमेली के रूप में भी जाना जाता है। इसमें छोटे ट्यूबलर सफेद फूल रात में खिलते हैं जो काफी खुशूब फैलाते हैं। हवा के झोंके से जब इसकी महक फैलती है तो रात जवां हो उठता है।

Image credits: pexels

मूनफ्लॉवर

मूनफ्लॉवर बड़े, सफेद, तुरही के आकार के फूल होते हैं जो शाम को खिलते हैं और सुबह बंद हो जाते हैं। इसकी भी महक काफी अच्छी होती है।

Image credits: pexels

ब्रह्म कमल

हिमालय क्षेत्र का मूल निवासी यह दुर्लभ और सुंदर फूल केवल रात में खिलता है। ये अनोखा फूल सफेद रंग का बेहतरीन खुशूब लिए होता है।

Image credits: social media

चार बजे का फूल

मिराबिलिस जलापा जिसे चार बजे का फूल कहते हैं शाम के वक्त खिलता है। सुबह होने तक फूल बंद हो जाता है और मुरझा कर गिर जाता है।

Image credits: google

इवनिंग प्रिमरोज़ (Evening Primrose)

इवनिंग प्रिमरोज़ एक द्विवार्षिक पौधा है जो पीले फूल पैदा करता है जो शाम को खिलते हैं और रात भर खुले रहते हैं। ये अपने औषधीय गुणों के लिए जाने जाते हैं।

Image credits: pexels

रजनीगंधा

रजनीगंधा सफेद मोमी पंखुड़ियों वाला एक अत्यधिक सुगंधित फूल है। इसकी सुगंध विशेष रूप से रात में तेज़ होती है। इसका उपयोग आमतौर पर इत्र और फूलों की सजावट में किया जाता है।

Image credits: social media

नाइट ब्लूमिंग सेरेस

जून नाइट ब्लूमिंग सेरेस का मौसम है। रात में इस पौधे का फूल खिलता है। सुबह होते ही यह फूल मुरझा के गिर जाता है।

Image credits: pexels

डचमैन पाइप कैक्टस

इसे रात की रानी कैक्टस भी कहा जाता है। यह पौधा आश्चर्यजनक, सुगंधित सफेद फूल पैदा करता है जो रात में खिलते हैं और सुबह तक मुरझा जाते हैं।

Image credits: social media