Hindi

नवरात्रि के 9 दिन परियों सी खिलेंगी आप! चुनें Parineeti Chopra से सूट

Hindi

कॉटन व्हाइट सूट

परिणीति चोपड़ा मुंबई में खूबसूरत व्हाइट प्रिंटेड सूट में स्पॉट हुईं। परी के ऊपर लूज प्रिंटेड सूट उनके लुक को उभार रहा है। नवरात्रि में आप लाइट से लेकर हैवी सूट कैरी कर सकती हैं। 

Image credits: our own
Hindi

हैवी एंब्रॉयडरी रेड अनारकली

दुर्गा मां की पूजा के पहले दिन के लिए परिणीति का हैवी एंब्रॉयडरी रेड अनारकली परफेक्ट चॉइज रहेगा। सूट के साथ लाइट एंब्राइडरी ज्वेलरी पेयर करें। 

Image credits: instagram
Hindi

ब्राउन कुर्ता धोती पैंट सेट

नवरात्रि लेटेस्ट सूट डिजाइंस में कुछ नया ट्राई करना है तो आप परिणीति का ब्राउन कुर्ता धोती पैंट सेट ट्राई कर सकती हैं। इसमें पेप्लम स्टाइल कुर्ता अच्छा लगेगा। 

Image credits: instagram
Hindi

पीला गोटापट्टी सूट

परिणीति ने पीले रंग का सिल्वर गोटापट्टी वाला अनारकली सूट पहना है। सूट प्लेन होने के बावजूद क्लासी लुक दे रहा है। गरबा के दौरान इस लुक को रीक्रिएट करें। 

Image credits: instagram
Hindi

शॉर्ट एंब्रॉयडरी अनारकली सूट

अगर आपको फ्लोर लेंथ वाले अनारकली नहीं पसंद तो एंब्रॉयडरी में पेप्लम या फिर नी लेंथ वाले अनारकली भी पहन नवरात्रि 2024 में खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Image credits: instagram
Hindi

ब्लू शिमरी सूट

एक्ट्रेस परी के ब्लू शिमरी सूट के क्या ही कहने! आप चमकदार सूट में लॉन्ग या ¾ स्लीव पहन खास मौके में चार चांद लगा सकती हैं। 

Image credits: instagram
Hindi

बेबी पिंक प्लाजो सूट

ऑर्गेंजा दुपट्टे के साथ आप सितारा वर्क वाला हैवी एंब्रॉयडरी सूट पहन चमक सकती हैं। साथ में हैवी ईयरिंग्स पहनें। 

Image Credits: instagram