ऐश्वर्या के कई लुक्स में रेड लिपस्टिक उनका सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है। यह शेड हर स्किन टोन पर फबता है। यह आपको एक कॉन्फिडेंट और ग्रेसफुल लुक देता है।
ऐश्वर्या राय रेड के अलावा न्यूड बेज कलर की लिपस्टिक लगाना पसंद कर चुकी हैं। यह शेड मिनिमल और एलिगेंट लुक देता है और किसी भी आउटफिट के साथ शानदार लगता है।
ऐश्वर्या राय इंटरनेशनल मंच पर चेरी रेड लिपस्टिक लगाए कई बार नजर आ चुकी हैं। यह उन्हें एक बोल्ड लुक देता है। आप भी इस कलर का शेड अपने पास जरूर रखें।
ऐश्वर्या अक्सर रोज़ पिंक और डस्टी रोज़ शेड्स को कैरी करती हैं। ये कलर उन्हें एक सोफिस्टिकेटेड और क्लासी टच देता है।
अगर आप डेली वियर के लिए एक नेचुरल और फ्रेश लुक चाहती हैं, तो पीच शेड परफेक्ट रहेगा। ऐश्वर्या कई बार सटल पीच टोन में नजर आ चुकी हैं।
आप चाहे किसी भी तरह की लिपस्टिक शेड्स लगाए, बस याद रखें कि आपको कॉन्फिडेंस रहना है। ऐश्वर्या राय से आप ये चीजें सीख सकती हैं।