अनुष्का अपने दिन की शुरुआत नारियल पानी या फिर नींबू पानी के साथ करती है। इसके बाद चाय पीती है।
ब्रेकफास्ट में अनुष्का उपमा, पोहा, एक गिलास जूस और 2 अंडे खाती है।
बात दिन के पहले स्नैक्स की करें तो अनुष्का इसमें नींबू पानी या फिर नारियल पानी लेती हैं।
लंच में अनुष्का को घर का बना खाना पसंद है। जिसमें वह दाल, रोटी, सब्जी और सलाद लेती है।
शाम के स्नैक्स 2 में अनुष्का प्रोटीन बार, वेजिटेबल सैंडविच या फिर फल खाती है।
कोशिश करती हैं कि वह घर पर ही डिनर करें। जो वो लंच में खाती हैं उससे थोड़ा लाइट फूड अनुष्का डिनर में खाती हैं।
सोने से पहले अनुष्का एक गिलास दूध जरूर पीती हैं।
अनुष्का शर्मा पूरी तरीके से जंक फूड और ऑयली चीजें खाने से बचती है।