सास की साड़ी से बनाएं Athiya Shetty से लहंगे, 2K में होगा Recreate
Other Lifestyle Jan 23 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
अथिया शेट्टी लहंगा लुक्स
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी की तरह आप सोबर और सिंपल लुक ट्राई करना चाहती हैं, लेकिन महंगे लहंगे में इन्वेस्ट नहीं करना तो आप इस तरीके का नेट का सिंपल सा लहंगा ट्राई कर सकती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
साड़ी से बनवाएं मोनोक्रोम लहंगा
अगर सासू मां के पास कोई पेस्टल कलर की फ्लोरल वर्क साड़ी है, तो उससे आप सेम डिजाइन का लहंगा, फुल स्लीव्स ब्लाउज बनवाएं और इसी से मैच करती हुई नेट की लॉन्ग चुन्नी कैरी करें।
Image credits: Instagram
Hindi
अथिया का रेड लहंगा लुक करें रीक्रिएट
अथिया शेट्टी जैसे आप रेड कलर का स्ट्रेट कट लहंगा भी पहन सकती हैं, जिसमें बॉटम में डिजाइन दिया हुआ है। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और नेट की चुन्नी वियर करें।
Image credits: Instagram
Hindi
बांधनी प्रिंट लहंगा
रेड, ऑरेंज, व्हाइट शेडेड पुरानी साड़ी से आप इस तरीके का फ्लेयर वाला बांधनी प्रिंट लहंगा भी बनवा सकते हैं, जिसमें बीच-बीच में सिरोस्की वर्क दिया है। इसके साथ येलो ब्लाउज वियर करें।
Image credits: Instagram
Hindi
सिल्क लहंगा बनवाएं
सिल्क लहंगा स्टिफ होता है और दुबली पतली लड़कियों पर बहुत खूबसूरत लगता है। आप अथिया की तरह इस तरीके का फ्लेयर वाला पिंक लहंगा बनवा सकती हैं।
Image credits: Instagram
Hindi
डबल प्लीट्स लहंगा विद कट आउट ब्लाउज
व्हाइट बेस में रेड प्रिंट्स वाला लहंगा आप बनवाएं। इसमें बीच में येलो कलर की कलियां और डलवाएं। इसके साथ रेड कलर का कंट्रास्ट में कट आउट डिजाइन का स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।
Image credits: Instagram
Hindi
बनारसी साड़ी से बनवाएं लहंगा
अगर आपके पास कोई पुरानी स्काई ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पड़ी है, तो उससे आप प्लीटेड लहंगा बनवा सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और स्काई ब्लू कलर की बॉर्डर वाली चुन्नी पेयर करें।