Hindi

गजब! जमीन के नीचे बहती हैं ये नदियां, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग

Hindi

​लबौइच नदी, फ्रांस

लबौइच जमीन के नीचे बहने वाली यूरोप की सबसे लंबी नदी है। इसके एक छोर से दूसरे छोर तक जाया भी जा सकता है। 1906 में ये नदी खोजी गई थी। इस नदी को देखने काफी संख्या में सैलानी आते हैं।

Image credits: social media
Hindi

मिस्ट्री रिवर, इंडियाना

अमेरिका के इंडियाना यह भूमिगत नदी है। इसे 'मिस्ट्री रिवर' के नाम से जाना जाता है। यह अमेरिका की सबसे लंबी अंडरग्राउंड रिवर है। 19वीं शताब्दी में इसकी खोज हुई थी। 

Image credits: social media
Hindi

मोहावी नदी, कैलिफोर्निया

मोहावी नदी अमेरिका के कैलिफोर्निया में पूर्वी सैन बर्नार्डिनो पर्वत और मोजावे रेगिस्तान में बहती है। यह जमीन के अंदर बहती है।

Image credits: social media
Hindi

पर्टो प्रिंसेसा नदी, फिलीपींस

फिलीपींस में पर्टो प्रिंसेसा नदी यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। 5 मील लंबी यह नदी जमीन के नीचे गुफाओं के बीच बहती है। यहां एक दिन में सिर्फ 600 लोग के जाने की परमीशन है। 

Image credits: social media
Hindi

पुंकवा नदी, चेक गणराज्य

पुंकवा नदी को 1723 में खोजा गया था। यह चेक गणराज्य में है। 1909 तक यहां आम लोग नहीं जा सकते थे। 30 किमी लंबी इस नदी का ज्यादातर हिस्सा जमीन के अंदर बहता है। 

Image credits: social media
Hindi

रियो कैमू नदी, पोर्टो रिको

रियो कैमू नदी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अंडरग्राउंड रिवर है। यह पोर्टो रिको में मौजूद है। यह नदी करीब एक लाख साल पुरानी खूबसूरत गुफाओं से होकर बहती है।

Image credits: social media
Hindi

मैक्सिको की रियो सीक्रेटो नदी

मैक्सिको में प्लाया डेल कारमेन शहर के बाहरी इलाके में रियो सीक्रेटो अंडरग्राउंड नदी बहती है। यह नदी 38 किलोमीटर लंबी एक गुफा से होकर बहती है। 

Image credits: social media
Hindi

सैंटा फी नदी, फ्लोरिडा

अमेरिका के उत्तरी फ्लोरिडा में मौजूद सैंटा फी नदी 121 किमी लंबी है। यह पांच किलोमीटर तक जमीन के अंदर से होकर बहती है। इसकी यात्रा बेहद रोमांचक होती है।

Image credits: social media
Hindi

'थम कुन से' नदी, लाओस

लाओस की 'थम कुन से' गुफा में मौजूद दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। 393 फीट लंबी और 654 फीट चौड़ी है। नदी को साल 2005 सैलानियों के लिए नहीं खोला गया था, फिर खोल दिया गया।

Image Credits: social media