शादी के बाद ननद रानी के घर जा रही हैं तो खाली हाथ जाने की बजाय देखें, भाग्यश्री वर्मा जैसे सलवार सूट डिजाइन, जिन्हें आप 2-3 हजार रुपए की रेंज में खरीद सकते हैं।
ननद रानी ऑफिस जाती है तो ज्यादा तामझाम की बजाय एलिगेंट लुक देने वाली चिकनकाारी कुर्ता सेट खरीदें। ये आपको ऑनलाइन-ऑफलाइन 1500-2000 रुपए में मिल जाएगे।
सोबर से हटकर आप कुछ हैवी गिफ्ट करना चाहती हैं तो एंब्रॉयडरी शरारा सूट बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। भाग्यश्री सा सूट बाजार में 3K तक मिल जाएगा। आप इसे मैचिंग फुटवियर संग तोहफे में दें।
ग्रीन कलर हर उम्र की महिलाओं पर जंचता है। आप भी ननद रानी के लिए एंब्रॉयडरी वर्क पर प्लाजो कुर्ता सेट विद दुपट्टा खरीदें। प्रिंटेड से फ्लोरल डिजाइन पर इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी।
ननद जी को फैशन और बोल्ड लुक पसंद है तो आप ब्रालेट नेकलाइन स्टाइल अनारकली सूट खरीद सकती हैं। इसे थ्रेड एंब्रॉयडरी और जरकन पर बनाया गया है। आप भी इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
कलीदार फुल लेंथ सूट कभी फैशन से बाहर नहीं होता है। भाग्यश्री ने डीप नेक पहना है, साथ में कंट्रास्ट दुपट्टा खूबसूरत लग रहा है। आप भी ननद जी को ऐसा ही कुछ तोहफे में दे सकती है।
ज्यादा पैसे खर्च करने का मन नहीं है तो आप जरी नेकलाइन वाला काफ्तान वेवी कुर्ता सेट खरीदें। ये आपको 1000-1500रु में मिल जाएगा। साथ में कोल्हापुरी चप्पल लुक कंप्लीट करेगी।