Other Lifestyle

भाई को गिफ्ट करें 6 Plants, Bhai Dooj 2023 पर घर आएंगी खुशियां!

Image credits: Our own

जेड प्लांट

जेड प्लांट को फेंगशुई में भी धन का पौधा माना जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और घर में सुख-शांति आती है।

Image credits: social media

बैंबू प्लांट

आप भाई को लकी बैंबू का पौधा दे सकते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। साथ ही ये धन को भी आकर्षिक करता है।

Image credits: social media

मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र में शुभ पौधों में सबसे पहले नाम आता है मनी प्लांट का, जिसे वास्तु में धन का प्रतीक माना जाता है। इस पौधे से आर्थिक समृद्धि और सकारात्मकता आती है।

Image credits: social media

तुलसी

हिंदू धर्म में तुलसी को पूज्य माना जाता है और इसे मां लक्ष्मी का रूप मानते हैं। इसे देने या घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सुख समृद्धि बढ़ती है।

Image credits: social media

वाइट लिली प्लांट

बेडरूम के लिए लिली प्लांट को बेस्ट माना गया है। इसे बेडरूम में रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और व्यक्ति को बुरे सपने नहीं आते। लिली प्लांट सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक होता है।

Image credits: social media

कनेर का पौधा

कनेर के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ पौधा माना जाता है। इसके फूल बहुत ही सुंदर होते हैं। ऐसे में आप भाई को समृद्धि के लिए कनेर प्लांट दे सकती हैं।

Image credits: social media