Hindi

भूमि का 'सर्प' ब्लाउज, साउथ इंडियन परंपरा का बोल्ड अंदाज

Hindi

अतरंगी ट्रांसपैरेंट ब्लाउज

भूमि पेडनेकर अपने नए ब्लाउज डिजाइन को लेकर खूब सुर्खियों में आ गई हैं। इस अतरंगी ट्रांसपैरेंट ब्लाउज में मेटल के दो सांप बने हुए थे। जिसे देखकर सबकी सिट्टी पिट्टी गुल हो गई है।

Image credits: Our own
Hindi

ट्रांसपैरेंट कॉर्सेट पैटर्न ब्लाउज

वैसे तो ये सिर्फ ट्रांसपैरेंट कॉर्सेट पैटर्न वाला ब्लाउज था लेकिन भूमि ने इसके साथ वाइट बेस वाला ट्यूब ईनर वियर अटैच किया है। जो कि उनको एकदम अलग लुक दे रहा है। 

Image credits: bhumi pednekar/instagram
Hindi

आखिर क्या है ये फैशन?

भूमि ने इस ब्लाउज को raw_mango से लिया है और इस पैटर्न का नाम BHUTA कवच है। जो कि कांच और पीतल की प्लेट से बना है। साथ ही ये लिमिटेड एडिशन 100 का हिस्सा है। 

Image credits: bhumi pednekar/instagram
Hindi

साउथ इंडिया से ऑरिजन

यह कवच साउथ इंडिया के थेय्यम नर्तकों द्वारा पहना जाता है, जो दिव्य की आवाज और भावना को व्यक्त करने के लिए अलग वेशभूषा का हिस्सा है। इसके साथ अलग आभूषण पहनते हैं। 

Image credits: bhumi pednekar/instagram
Hindi

भगवान शिव से जुड़ा

पारंपरिक रूप से पीतल में ढाला गया, 'भुता' कांच से बना होता है। इसे भगवान शिव से जुड़े नागों से घिरा हुआ बनाया जाता है।

Image credits: bhumi pednekar/instagram
Hindi

अपनी अलग पहचान

'भुता' पैटर्न का ये एथनिक वियर अपनी अलग पहचान रखता है। इसे अब भूमि ने साड़ी के साथ मैच करके वियर किया है। जो अब तक पहले किसी सेलिब्रिटी ने नहीं किया है। 

Image credits: bhumi pednekar/instagram
Hindi

सूती साड़ी संग किया मैच

भूमि ने इसके साथ कॉटन और जरी के ताने और सूती बाने से बुनी गई सफेद सूती साड़ी पहनी है। जरी में नाजुक जामदानी फैब्रिक का यूज किया गया है। 

Image Credits: bhumi pednekar/instagram