शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में आप चारू असोपा का लहंगा स्टाइल कॉपी कर सकती है। आप हैवी जरी वाला डार्क रेड लहंगा पहना सकता है। इसमें मजेंटा कलर की ओढ़नी शानदार रहेगी।
यंग गर्ल्स प्रिंटेड लहंगा ज्यादा पसंद करती हैं। पिंक-गोल्डन प्रिंट वाला लहंगा आप पर खूब जंचेगा। इसके साथ आप मजेंटा कलर की लहरिया ओढ़नी कैरी कर सकती हैं। ओढ़नी पर भी जरी वर्क है।
शादी में सिल्वर वर्क वाला पर्पर लहंगा भी पहन सकती हैं। इसके लहंगा में सिल्वर कलर की लाइन्स बनीं हैं। वहीं, चोली पर हैवी वर्क किया है। साथ ही ओढ़नी पर शानदार बॉर्डर है।
मरून कलर का गोल्डन बॉर्डर लहंगा भी पहना जा सकता है। इस पूरे लहंगा में गोल्डन जरी से बारी काम किया है। वहीं, लहंगा और ओढ़नी पर चौड़ी गोल्डन बॉर्डर लगी है।
गोटा पत्ती वर्क वाला लहंगा भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा। लाल रंग के इस लहंगा में गोल्डन गोटा पत्ती से हैवी वर्क किया है। लहंगा में चौड़ी बॉर्डर भी लगाई है।
लेडीज मल्टी कलर प्रिंटेड लहंगा खूब पसंद कर रही हैं। ऐसे लहंगा मार्केट में कई डिजाइन्स में अवेलेबल हैं। इस कलीदार लहंगा के बॉटम में चौड़ी गोल्डन कलर की बॉर्डर लगी है।
हैवी बॉर्डर वाला प्लेन लहंगा यंग गर्ल्स खूब पसंद करती हैं। व्हाइट कलर के इस लहंगा में सेल्फ प्रिंट गोल्डन बॉर्डर लगी है। साथ ही चोली और ओढ़नी पर भी शानदार तरीके से काम किया है।