Other Lifestyle
2 चम्मच चिया सीड को 30 मिनट तक पानी में भिगोएं, जब इसका जेल बन जाएं तो इसमें दही और नींबू का रस मिलाएं। ये पैक स्किन को हाइड्रेट करता हैं और नेचुरली स्किन को ग्लोइंग बनाता है।
2 चम्मच अलसी के बीज को पानी में भिगो दें। इसका जेल जैसा पेस्ट बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं और फेस पर लगाएं। ये स्किन को मॉइस्चराइज करने और स्किन इलास्टिसिटी में सुधार करता है।
2 चम्मच कद्दू के बीज पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें 1 चम्मच शहद और दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं और फेस पर लगाएं। ये ऑयल प्रोडक्शन, मुंहासे को रोकने और त्वचा की रंगत में सुधार करता है।
2 चम्मच सनफ्लावर सीड्स को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इसमें 1 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद मिलाकर फेस पर 20 मिनट लगाएं। ये पैक स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाता है।
2 चम्मच तिल के पाउडर में 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। तिल के बीज में नेचुरल ऑयल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को पोषण देते हैं।
2 चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगो दें। सुबह इसमें 1 चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें। 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। ये पैक मुंहासे को कम करने और स्किन की क्वालिटी सुधारता है।