Hindi

Chitrangda Singh के पास है हर ओकेजन के लिए साड़ी, अपने लिए चुन लें

Hindi

पर्पल रफल साड़ी डिजाइन

पर्पल कलर के रफल साड़ी में चित्रांगदा सिंह बहुत ही स्टाइलिश लुक दे रही हैं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों से उन्होंने अपने लुक कंप्लीट किया है।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट शिमरी साड़ी

पिंक कलर के ब्रालेट ब्लाउज के साथ चित्रांगदा ने व्हाइट शिमरी साड़ी पहन रखी है। इस तरह की साड़ी आप किसी पार्टी -फंक्शन के लिए रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

रेड बनारसी सिल्क साड़ी

चित्रांगदा को बनारसी या कांजीवरम सिल्क की साड़ियां बहुत पसंद हैं।इस तरह की साड़ी आप वेडिंग सीजन में रिक्रिएट कर सकती हैं। यह काफी क्लासिक लुक देती है। 

Image credits: Instagram
Hindi

मल्टीकलर सिल्क साड़ी

अब अगर आप चित्रांगदा की तरह तैयार होकर इस साड़ी में पिया के सामने जाएंगी तो उनका जिया तो मचलेगा ही ना। मल्टीकलर प्रिंट पर्पल साड़ी में अदाकारा कयामत की हसीन लग रही हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

नेट की साड़ी

व्हाइट थ्रेड वर्क से सजे नेट की साड़ी में चित्रांगदा बोल्ड लुक दे रही हैं। कॉकटेल पार्टी या दोस्तों की महफिल में आप इस तरह से तैयार हो कर जा सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट हैंडलूम साड़ी

एक्ट्रेस बुनी साड़ियां भी पसंद करती हैं।इस तरह की व्हाइट साड़ी पर ब्लैक प्रिंट काफी खिलता है। एलिगेंट लुक पाने के लिए आप चित्रांगदा के लुक को कॉपी कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

सिल्क साड़ी

पिंक नारंगी और पर्पल कलर मिक्स जरी वर्क से सजे व्हाइट सिल्क साड़ी में चित्रांगदा बला की सुंदर लग रही हैं। पर्व त्योहार के लिए उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट शिफॉन और जॉर्जेट साड़ी

 ये साड़ियाँ हल्की होती हैं और शरीर के आकार को उभारती हैं। चित्रांगदा अक्सर इन्हें पार्टी या रेड कार्पेट इवेंट्स पर पहनती हैं, जिनमें हल्के कढ़ाई का काम होता है।

Image credits: Instagram
Hindi

चित्रांगदा के व्हाइट साड़ी को करें रिक्रिएट

चित्रांगदा के पास व्हाइट साड़ी का अच्छा कलेक्शन है। आप इनमें से कोई भी साड़ी चुनकर अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। ऑनलाइन साइट पर इस तरह की साड़ियां कम कीमत में मौजूद हैं।

Image Credits: Instagram