कर्वी हो या स्लिम फिगर, हर रूप को करवा चौथ में निखारेंगी नेट साड़ियां
Other Lifestyle Oct 09 2025
Author: Bhawana Tripathi Image Credits:INSTAGRAM
Hindi
रफल फ्लोरल डिजाइन साड़ी
पैरेट ग्रीन रफल फ्लोरल डिजाइन साड़ी आपको करवा चौथ में निखरा हुआ रूप देंगी। ऐसी साड़ी के साथ आप क्रीम कलर का एंब्रॉयडरी ब्लाउज पहन सकती हैं।
Image credits: social media
Hindi
बेज नेट प्लेन साड़ी
अगर आप करवा चौथ में हैवी एंब्रॉयडरी 3/4 स्लीव ब्लाउज के साथ प्लेन बेज कलर की साड़ी पहनती हैं, तो भी आप खूबसूरत दिखेंगे। ऐसी साड़ियां आपको हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगी।
Image credits: instagram
Hindi
पिंक प्लेन नेट साड़ी
अगर आपको हैवी वर्क साड़ी नहीं पसंद है, तो आप प्लेन पिंक कलर की साड़ी भी करवा चौथ में पहन सकती हैं। इसे खास बनाने के लिए धागों की फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।
Image credits: pinterest
Hindi
फ्लोरल डिजाइन पर्पल साड़ी
जालदार डिजाइन से सजी पर्पल नेट साड़ी का वर्क इसे खूबसूरत बना रहा है। ज्यादातर घनी डिजाइन वाले एंब्रॉयडरी वर्क साड़ी को हैवी लुक देते हैं। ऐसी साड़ी में अपने पसंद का कलर चुनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
रेड एंब्रॉयडरी साड़ी
करवा चौथ में ज्यादातर महिलाएं रेड एंब्रॉयडरी साड़ी पहनती हैं। आप भी एंब्रॉयडरी वर्क वाली नेट की रेड साड़ी पहन नई दुल्हन सी सज सकती हैं।
Image credits: Pinterest
Hindi
सी ग्रीन एंब्रॉयडरी नेट साड़ी
साड़ी बॉर्डर में एंब्रॉयडरी वर्क किया गया है। ऐसी साड़ी के साथ स्वीटहार्टनेकलाइन ब्लाउज पेयर कर लुक को खास बनाएं।