Other Lifestyle

50Rs. में सजाएं क्रिसमस ट्री! जानें 7 बेस्ट DIY Hacks

Image credits: social media

टॉफी और चॉकलेट से सजाएं

क्रिसमस ट्री सजाने के लिए आप 2-5 रुपए वाली ढेर सारी टॉफी और चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इन्हें ट्री पर लटका सकते हैं। इससे हर कोई इसकी तारीफ करते हुए नहीं थकेगा।

Image credits: social media

मोमबत्ती लाइट्स का इस्तेमाल

दिवाली पर लाई मोमबत्ती वाली लाइटिंग की मदद से आप अपने क्रिसमस ट्री को सजा सकती है। इससे आपका क्रिसमस ट्री और भी खूबसूरत दिखेगा।

Image credits: social media

क्राफ्ट से सजाएं

घर में छोटे बच्चों की मदद से क्रिसमस ट्री सजाएं। उन्हें 20-30 रुपए के कलरफुल पेपर क्राफ्ट बनाने के लिए लाकर दें। जिन्हें आप बाद में क्रिसमस ट्री पर लगाएं। इससे बच्चों को खुशी होगी।

Image credits: social media

लाइटिंग

क्रिसमस ट्री को बिना पैसे खर्च किए सजाना चाहते हैं, तो आप अपनी दिवाली वाली झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लाइटिंग से क्रिसमस ट्री को सजाएंगे तो ये काफी अच्छा लगेगा।

Image credits: social media

फूल और फल से सजाएं

सफेद और लाल फूल आपके क्रिसमस ट्री की खूबसूरती बढ़ाते हैं।अगर आप क्रिसमस ट्री को सस्ते और खूबसूरत तरीके से सजाना चाहते हैं, तो आप क्रिसमस ट्री पर फूल और फल लगा सकते हैं। 

Image credits: social media

फैमिली फोटो से सजाएं

क्रिसमस ट्री पर आप फैमिली तस्वीरें लगा सकते हैं। आप अपने परिवार के सदस्यों की फोटोज को क्रिसमस ट्री पर रंग-बिरंगे धागों से या रिबन से बांधकर लटका सकते हैं।

Image credits: social media

स्टार शेप हैंगिंग

क्रिसमस ट्री पर स्टार शेप हैंगिंग लगा सकते हैं। यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। मार्केट में ये क्राफ्ट आपको 50 रुपए के अंडर में मिल जाएंगे। इन्हें घर पर भी बना सकते हैं।

Image credits: social media