गोटा पट्ट नहीं, क्रोशिया परांदी है नया ट्रेंड, लें Crochet Accessories
Other Lifestyle Jan 23 2026
Author: Chanchal Thakur Image Credits:gemini
Hindi
क्रोशिया परांदी
सॉफ्ट यार्न से बनी क्रोशिया परांदी हल्की होती है और बालों को नुकसान भी नहीं पहुंचाती। इसमें फूल, टैसल और बीड्स लगे होते हैं, जो सिंपल चोटी को एस्थेटिक लुक देते हैं।
Image credits: gemini
Hindi
क्रोशिया स्क्रंची
नॉर्मल रबर बैंड की जगह अब क्रोशे स्क्रंची जेनजी के बीच ट्रेंड में हैं। ये पोनीटेल और बन को स्टाइलिश लुक देती हैं और बालों को टूटने से भी बचाती हैं।
Image credits: gemini
Hindi
क्रोशिया क्लिप्स और पिन्स
एस्थेटिक और जेनजी लुक चाहिए तो फ्लावर या बो शेप वाली क्रोशिया क्लिप्स फ्रंट हेयर और साइड पार्टिंग को क्यूट लुक देती है। ये Gen Z के कैजुअल और कोरियन-इंस्पायर्ड लुक के लिए खास है।
Image credits: gemini
Hindi
क्रोशिया जुड़ा कवर
हेवी गजरे की जगह अब हल्के क्रोशे बन कवर का ट्रेंड है। यह साड़ी और सूट दोनों के साथ रॉयल और मॉडर्न फील देता है। जेनजी गर्ल्स इसे वेस्टर्न आउटफिट्स पर लगा सकती हैं।
Image credits: gemini
Hindi
क्रोशिया हेडबैंड
विंटेज-कोर और बोहो लुक पसंद करने वालों के लिए क्रोशिया हेडबैंड परफेक्ट हैं। ये फ्रिजी हेयर को कंट्रोल करने के साथ लुक को स्टाइलिश बनाता है। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में भी है।