टॉल गर्ल पर लाइट कलर की सीक्वेंस साड़ी गॉर्जियस लगती है। दोस्त की शादी में आप जब दीपिका के इस साड़ी लुक को कॉपी करेंगी तो यकीन मानिए सब देखते रह जाएंगे।
रेड कलर की चुनरी प्रिंट साड़ी देखने में भले ही हैवी लगती है। लेकिन यह काफी लाइट वेटेड होती है। आप इस तरह की साड़ी अपने वार्डरोब में जरूर रखें। यह किसी भी ओकेजन के लिए परफेक्ट है।
मल्टी कलर शिफॉन की साड़ी में दीपिका दिलकश अदाएं देती नजर आ रही हैं। डीपनेक ब्लाउज के साथ उन्होंने हैवी ईयरिंग्स पहना है। बजट फ्रेंडली इस साड़ी को आप हर ओकेजन में ट्राई कर सकती हैं।
व्हाइट कलर के साड़ी पर रोज प्रिंट डिजाइन काफी एलिगेंट लुक दे रही है। अदाकारा ने इस साड़ी को पिंक कलर के ब्लाउज के साथ पहना है। आप भी इस साड़ी को रिक्रिएट कर सकती हैं।
महफिल में सिंपल और सोबर लगना चाहती है तो फिर दीपिका के इस साड़ी लुक को कॉपी करें। व्हाइट साड़ी पर ब्लैक लेस वर्क खूबसूरत लग रहा है। इसके साथ फर्ल नेकलेस चुनें।
यंग गर्ल पर चमकती हुई साड़ी काफी सही लगती है। रेड कलर के साटन साड़ी पर बड़े साइज में फ्लावर प्रिंट किया गया है। इस तरह की साड़ी आपको 1000 रुपए में मिल जाएंगी।
दीपिका पादुकोण नेट की साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। साड़ी पर हल्की एंब्रॉयडरी की गई है। इस तरह की साड़ी 1500 रुपए में मिल जाएंगी।
दीपिका पादुकोण से हल्की साड़ी कैसे स्टाइल करनी है इन तस्वीरों के जरिए सीख सकती हैं। हल्की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहनें।