धर्मेंद्र की उम्र 89 पार हो चुकी है, आज भी चेहरे पर वही चमक, चाल में फुर्ती और दिल में जोश नजर आता है। क्या ये कोई चमत्कार नहीं है? ये है उनकी जिंदगी जीने का देसी और बैलेंस तरीका।
आप हम आपको धर्मेंद्र के 7 ऐसे लाइफस्टाइल टिप्स बता रहे हैं जो किसी भी उम्र में आप फॉलो कर सकते हैं। ये आपको अंदर से जवान बना देंगी। साथ ही इससे आप लंबा और हेल्दी जीवन जी सकेंगी।
धर्मेंद्र मुंबई की चकाचौंध से दूर, लोनावला के पास फार्महाउस में रहते हैं। यहां वो प्राकृतिक जीवनशैली अपनाकर, फ्रेश हवा, मिट्टी और हरियाली में दिन बिताते हैं। जो सबसे बड़ा फैसला है।
धर्मेंद्र ऑर्गेनिक खेती के बहुत बड़े फैन हैं। वो अपने फार्महाउस पर खुद भिंडी, तोरई, टमाटर, पालक जैसी सब्ज़ियां उगाते हैं। इससे उनकी बॉडी में कोई केमिकल बेस्ड चीजें नहीं जाती हैं।
धर्मेंद्र सुबह की सैर, कुछ स्ट्रेचिंग और हल्की फुलकी देसी कसरत में यकीन रखते हैं। उनका मानना है कि बॉडी को चलाते रहना चाहिए, लेकिन खुद को थकाकर नहीं। आप भी रोज 30 मिनट की वॉक करें।
धर्मेंद्र का डाइट चार्ट सीधा-सादा होता है। जैसे दाल, रोटी, हरी सब्जी, छाछ और फल। वो हमेशा पैकेज्ड और फास्ट फूड से दूरी बनाते हैं। देसी घी, मिलेट्स और लो-ऑयल खाना खाते हैं।
धर्मेंद्र अक्सर फार्म पर गमलों में खुद मिट्टी डालते हैं, पसीना बहाते हैं। उनका मानना है कि मिट्टी से जुड़ने पर स्ट्रेस गायब हो जाता है। आप गार्डनिंग करके ये फील ले सकते हैं।
धर्मेंद्र शायरी और पुराने गानों के बेहद शौकीन हैं। वे समय निकालकर लिखते, सुनते और गुनगुनाते हैं, जो उन्हें अंदर से तरोताजा रखता है। हर दिन थोड़ा वक्त कला के लिए निकालना जरूरी है।
धर्मेंद्र के चेहरे की मुस्कान, बोलने का तरीका और विनम्रता ही उनकी असली चमक है। वे कहते हैं, मन साफ हो, तो चेहरा खुद ही चमकता है। आप भी शिकायतें छोड़कर खुद को सुधारें, पॉजिटिव सोचे।