आपके छोटे बैग का हैंडल टूट गया हो तो ब्रा की स्ट्रैप एक बढ़िया रिप्लेसमेंट हो सकता है।बैग के हुक में ब्रा की स्ट्रैप को फिक्स करें।
ब्रा की स्ट्रैप्स को फैशनेबल चोकर में बदल सकती हैं। सबसे पहले स्ट्रैप को गर्दन के साइज के अनुसार काटे। फिर दोनों सिरों पर हुक लगाएं। इसके बाद बीच में पेंडेंट जोड़ें।
आप ब्रा के स्ट्रैप्स से हेयरबैंड भी बना सकती हैं। पीछे आप स्ट्रैप्स को जोड़कर बालों को टाइट करने का काम कर सकती हैं।
आप स्ट्रैप्स को काटकर दोनों सिरों पर हुक या बटन लगाएं। फिर इसे एक्सेसरीज से सजा सकती हैं।
पुरानी स्ट्रैप्स का इस्तेमाल स्टाइलिश और लचीला हेडबैंड बनाने के लिए किया जा सकता है। इसके साथ आप रिस्ट बैंड भी बना सकती हैं।
अगर आपके पुराने ब्रा का स्ट्रैप्स कलरफुल है तो आप मास्क के किनारे लगा सकती हैं। स्ट्रैप्स को काटकर दोनों सिरों को धागे से सिलाई कर दें।