Hindi

दोस्त की शादी में लगना है शहजादी, तो खरीदें फतिमा सना शेख सी 10 साड़ी

Hindi

जरी वर्क साड़ी

पिच कलर की साड़ी ट्रेंड में हैं। शादी में शामिल होने के लिए आप फातिमा सना शेख की तरह हैवी जरी वर्क वाली साड़ी खरीद सकती हैं। इसके साथ स्लीवलेस डिजाइनर ब्लाउज को जरूर जोड़िए।

Image credits: Instagram
Hindi

रेड शिफॉन साड़ी विद सीक्वेंस ब्लाउज

शादी में शामिल होने के लिए भला इससे अच्छा रंग कौन सा हो सकता है। रेड प्लेन साड़ी के साथ आप जब फातिमा की तरह सीक्वेंस ब्लाउज पहनकर पहुंचेंगी तो हर किसी की निगाहें आप पर होंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

पर्पल साड़ी

सिल्वर वर्क से सजी पर्पल साड़ी में ‘दंगल’ गर्ल अच्छी लग रही हैं। चोटी के साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप रखा है। आप चाहें तो इस साड़ी के साथ हैवी झुमका से स्टाइल कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट साड़ी विद पर्ल वर्क ब्लाउज

फातिमा सना शेख का यह लुक काफी प्यारा है। व्हाइट कलर की शिमरी साड़ी के साथ उन्होंने वाइल्ड नेक वाला पर्ल वर्क ब्लाउज पहना है। गले में मैचिंग चोकर से लुक को कंप्लीट किया है। 

Image credits: Instagram
Hindi

ब्लैक सीक्वेंस साड़ी विद ऑफ शोल्डर ब्लाउज

ब्लैक कलर की सीक्वेंस साड़ी के साथ जब आप फातिमा की तरह ब्लाउज पहनकर बोल्ड लुक दे सकती हैं। इस तरह की साड़ी और ब्लाउज आपको 10 K के अंदर मिल जाएंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

येलो कलर साड़ी

येलो कलर की सॉफ्ट फैब्रिक साड़ी में ब्लू कलर का टच दिया गया है। दोस्त की हल्दी के दिन आप इस तरह के लुक में जा सकती हैं। इस तरह की साड़ी भी आपको कम बजट में मिल जाएंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

व्हाइट साड़ी विद ब्लैक पैचेज

व्हाइट कलर की साड़ी पर इधर-उधर ब्लैक पैच देखकर एक यूनिक डिजाइन क्रिएट किया गया है। इसके साथ ब्रालेट ब्लाउज को फातिमा ने चुना है।

Image credits: Instagram
Hindi

पिंक साड़ी

पिक कलर की साड़ी में फातिमा कश्मीर की कली लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने बेल्ट जोड़ा है। आप इसके साथ डायमंड पीस पहनकर हैवी लुक क्रिएट कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

लाइट पर्पल सिल्क साड़ी

लाइट कलर के टिशू सिल्क साड़ी में फातिमा प्यारी लग रही हैं। आप इस तरह की साड़ी में गोल्ड ज्वेलरी का टच दे सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

ऑफ व्हाइट साड़ी

ऑफ व्हाइट साड़ी के पल्लू पर खूबसूरत बॉर्डर बनाया गया है। इसके साथ उन्होंने हॉल्टर नेक ब्लाउज जोड़ा है। शादी के लिए उनका यह लुक भी परफेक्ट है।

Image Credits: Instagram