Other Lifestyle

सोने की गाड़ी और महल ऐसी है सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान की लाइफ

Image credits: Instagram

दुनिया भर के धनकुबेरों में है MBS का नाम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान 2 ट्रिलियन डॉलर (16,56,73,20,00,00,000 रु.) संपत्ति के मालिक हैं।

Image credits: X

सोने की कार और सोने का महल

मोहम्मद बिन सलमान सोने की 18 कैरेट की परत से चढ़ी हुई कार से चलते हैं। इतना ही नहीं उनके महल के खिड़की और दरवाजे पर भी सोने की परत चढ़ी हुई है।

Image credits: Instagram

बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आइलैंड किया बुक

मोहम्मद बिन सलमान ने अपने 25 वें जन्मदिन की पार्टी करने के लिए मालदीव में एक पूरा आइलैंड ही किराए पर लिया था। जिसका एक दिन का खर्च ही लगभग 57 करोड़ रुपए था।

Image credits: Instagram

पेरिस में है 21 लाख करोड़ का बंगला

सऊदी अरब के अलावा प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पास पेरिस में 57 एकड़ का एक आलीशान बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 21 लाख करोड़ रुपए है। यह दुनिया के सबसे महंगे महलों में शामिल है।

Image credits: Instagram

प्रिंस के महल में है 24 बेडरूम और 7 स्विमिंग पूल

सऊदी के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पेरिस वाले घर में 24 आलीशान कमरे और एक VIP रूम है। यहां इनडोर-आउटडोर को मिलाकर 7 स्विमिंग स्विमिंग पूल और अंडर वाटर ऑब्जरवेशन रूम है।

Image credits: Instagram

18 सबसे महंगी कारों के मालिक हैं क्राउन प्रिंस

क्राउन प्रिंस के पास दुनिया भर की 18 सबसे महंगी कार है, इसमें बुगाटी, रोल्स-रॉयस, लैंबॉर्गिनी और फेरारी शामिल है। सभी कारों पर 18 कैरेट की सोने की पॉलिश की जाती है।

Image credits: Getty

दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग के मालिक हैं प्रिंस क्राउन

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पास दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग भी है, जो उनके यार्ट पर लगी है और इसे उन्होंने 45 करोड़ डालर यानी की 3125 करोड़ रुपए में खरीदी थी।

Image credits: Instagram

अपनी चचेरी बहन से की शादी

क्राउन प्रिंस की लव लाइफ भी रहस्यों से भरपूर है। बताया जाता है कि उन्हें अपनी चचेरी बहन सारा से प्यार हो गया था। उसके बाद 2008 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

Image credits: Getty

परिवार को दुनिया से छुपा कर रखते हैं क्राउन प्रिंस

क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की लग्जरी लाइफस्टाइल तो सबके सामने है, लेकिन वह अपने परिवार को इस दुनिया से दूर रखते हैं कहा जाता है कि उनके पांच बच्चे हैं।

Image credits: Instagram