Other Lifestyle

गणेश उत्सव की धूम देखने के लिए भारत की 8 जगह है सबसे शानदार

Image credits: Getty

मुंबई, महाराष्ट्र

मुंबई अपने भव्य गणपति उत्सव के लिए प्रसिद्ध है। यहां पर जगह-जगह गणेश पंडालों को सजाया जाता है और लालबागचा राजा यहां सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र है।

Image credits: Getty

पुणे, महाराष्ट्र

पुणे में गणेश उत्सव मनाने की एक ट्रेडिशनल परंपरा है। यहां लोकप्रिय पंडालों में दगडूशेठ हलवाई गणपति और कस्बा गणपति शामिल हैं।

Image credits: Getty

हैदराबाद, तेलंगाना

हैदराबाद अपने अनूठे गणेश उत्सव समारोहों के लिए जाना जाता है, खासकर खैरताबाद जैसी जगह पर देश की सबसे ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित की जाती है।

Image credits: Getty

दिल्ली

देश की राजधानी में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लाजपत नगर, जीके और सीआर पार्क जैसे क्षेत्र में बड़े-बड़े गणेश पंडाल सजाए जाते हैं।

Image credits: Getty

नागपुर, महाराष्ट्र

नागपुर अपने श्री गणेश उत्सव मंडल के लिए प्रसिद्ध है, जो गणेश उत्सव के दौरान सबसे बड़े जुलूसों (शोभा यात्रा) में से एक का आयोजन करता है।

Image credits: Getty

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

नवाबों का शहर लखनऊ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जुलूसों के साथ गणेश उत्सव मनाता है। पिछले कुछ सालों में यहां का गणपति उत्सव खूब फेमस हुआ है।

Image credits: Getty

गोवा

गणेश उत्सव गोवा में पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। यहां हिंदू और ईसाई परंपराओं का एक अनूठा मिश्रण दिखता है। यहां गणेश उत्सव में कई जुलूस और मनमोहक सजावट की जाती है।

Image credits: Getty

बेंगलुरु, कर्नाटक

बेंगलुरु में भी गणेश उत्सव समारोह धूमधाम से होता है। यहां मल्लेश्वरम, बसवनगुड़ी और उल्सूर जैसी जगह पर विशाल पंडाल बनाए जाते हैं।

Image credits: Getty