Hindi

नीता अंबानी की परछाई बनीं बहू राधिका, गणपति उत्सव में ऐसी पहनीं साड़ी

Hindi

एंटीलिया में बप्पा का आगमन

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटीलिया में गणपति बप्पा का आगमन हुआ। बप्पा के स्वागत में घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। नीता अंबानी भी शाही अंदाज में नजर आईं।

Image credits: Our own
Hindi

रॉयल अंदाज में दिखी अंबानी फैमिली

शादी के बाद साड़ी में पहली बार गणेश उत्सव में राधिका मर्चेंट नजर आईं। अनंत अंबानी भी मां और राधिका के संग नजर आए। अंबानी फैमिली गणेश उत्सव में रॉयल लुक में दिखें।

Image credits: Our own
Hindi

बहू का एक पल नहीं छोड़ा साथ

नीता अंबानी ने एक भी पल राधिका मर्चेंट को नहीं छोड़ा। वो बहू का हाथ थामकर चली या फिर पैपराजी के सामने पोज देती नजर आईं।

Image credits: Our own
Hindi

बनारसी साड़ी में राधिका

मांग में सिंदूर, मंगलसूत्र और बनारसी साड़ी में राचिका मर्चेंट बेहद सुंदर लग रही थीं। पिंक, स्काई ग्रीन कलर का साड़ी में प्रिंट था. वहीं गोल्डन जरी का काम किया गया था। 

Image credits: Our own
Hindi

सासू मां के नक्शे कदम पर राधिका

राधिका ने साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी और बन बनाया था। बालों में गजरा लगाई थीं। उन्हें देखकर कोई भी कह सकता था कि वो अपनी सास के नक्शे कदम पर चल रही हैं।

Image credits: Our own
Hindi

ब्लू गुजराती साड़ी में नीता

वहीं नीता अंबानी हमेशा की तरह महारानी वाले लुक में दिखीं। बूटी वाले गुजराती साड़ी में वो बेहद गॉर्जियस लग रही थीं। गले में कई लेयर वाले पर्ल सेट को उन्होंने पहना था।

Image credits: Our own
Hindi

कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज

नीता अंबानी ने ब्लू साड़ी के साथ पिंक कलर की हैवी वर्क वाला कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहना था। बालों में बन बनाकर गजरा लगाया था। 

Image credits: Our own
Hindi

सास-बहू साड़ी में टक्कर देती नजर आईं

नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूसरे को साड़ी लुक में टक्कर देती नजर आईं। दोनों के इस लेटेस्ट साड़ी कलेक्शन को आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं। 

Image credits: Our own
Hindi

क्या राधिका हैं प्रेग्नेंट

गणोत्सव में नीता अंबानी ने एक भी पल राधिका का साथ नहीं छोड़ा। वो उनके हाथ पकड़कर चली नजर आईं। कई बार संभालती दिखीं। सवाल है कि क्या छोटी बहू प्रेग्नेंट है?

Image credits: Our own
Hindi

बहू से नहीं हट रही थी नजर

पैपराजी के सामने पोज देते हुए भी नीता की निगाहें राधिका की तरफ ही थी। वो उन्हें आंखों से ओझल नहीं होने दे रही थीं।

Image Credits: Our own