पत्नी के साथ पहली बार होली मना रहे हैं तो तोहफा देने बनता है। रंगों के मौसम में पत्नी को 5 ग्राम की गोल्ड चेन देकर खुश करें। ये बजट के साथ पार्टनर को भी खुश कर देगी।
डबल लेयर गोल्ड चेन इन दिनों फैशन स्टेटमेंट बनी हुईं है। पत्नी को गॉर्जियस दिखाना चाहते हैं तो इसे चुन सकते हैं। हालांकि इसे खरीदने के लिए जेब का खर्चा बढ़ सकता है।
नेकलेस स्टाइल गोल्डन चेन महिलाओं की पहली पसंद होती है। अगर पत्नी के पास हार नहीं है दोनों की कमी पूरी करते हुए इसे चुनें। ज्वेलरी शॉप पर 5-7 ग्राम में ऐसी डिजाइन मिल जाएगी।
गोल्ड चेन के साथ लॉकेट डेलीवियर के लिए बेस्ट विकल्प है। ये 5-7 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा। यदि पैडेंट नहीं खरीदना चाह रहे हैं तो सिंपल चेन भी मिल जाएगी।