Other Lifestyle

देश में चाहिए विदेशी फील, हनीमून पर बेगम साहिबा को ले जाए 8 डेस्टिनेशन

Image credits: freepik

गुलमर्ग, जम्मू और कश्मीर

सुंदर वादी और बर्फ से ढकी चोटियों के लिए जाना जाने वाला गुलमर्ग यूरोप जैसा अनुभव देता है। यहां आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और रोमांटिक स्लेज राइड जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अपने शांत समुद्र तटों, क्रिस्टल-क्लियर पानी और हरियाली के साथ अंडमान और निकोबार आपको स्वर्ग जैसा महसूस करवा सकता है। यहां आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग में शामिल हो सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

एडवेंचर लवर कपल्स के लिए लद्दाख की ट्रिप लाइफ टाइम एक्सपीरियंस हो सकती है। यहां आप बाइकिंग का आनंद ले सकते है और प्राचीन मठों का दौरा कर सकते हैं। पैंगोंग झील को देखना ना भूलें।

Image credits: Wikipedia

उदयपुर, राजस्थान

"पूर्व का वेनिस" कहा जाने वाला उदयपुर अपने रोमांटिक माहौल, महलों और शांत झीलों के लिए फेमस है। कपल्स यहां पिछोला झील पर नाव की सवारी का आनंद ले सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

कूर्ग, कर्नाटक

पश्चिमी घाट के बीच स्थित कूर्ग एक हरा-भरा हिल स्टेशन है, जो अपने कॉफी बागानों, धुंध से ढकी पहाड़ियों और हरी-भरी घाटियों के लिए जाना जाता है। कपल यहां एबी फॉल्स जा सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

सिक्किम

अपने घने जंगलों और बर्फ से ढकी चोटियों के साथ सिक्किम एक शांत और अनोखा हनीमून डेस्टिनेशन है। यहां आप हिमालय में ट्रैकिंग पर जा सकते हैं और त्सोमगो झील, नाथू ला दर्रा घूम सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

गोवा

समुद्र तटों, नाइटलाइफ और जीवंत माहौल के लिए जाना जाने वाला गोवा अप्रैल-मई के महीने में शांत वातावरण आपको दे सकता है। हनीमून मनाने वाले कपल समुद्र तटों पर आराम कर सकते हैं।

Image credits: Wikipedia

औली, उत्तराखंड

औली को वंडरलैंड भी कहा जाता है, जो यूरोपीय स्की रिसॉर्ट जैसा दिखता है। कपल्स यहां स्कीइंग, केबल कार की सवारी और पहाड़ी रिसॉर्ट्स में आरामदायक स्टे इंजॉय कर सकते हैं।

Image credits: Wikipedia