सूती साड़ी पर लग गया पीरियड्स के दाग, तो इन 6 हैक्स आएंगे काम
Other Lifestyle Feb 04 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
सूती साड़ी पर पीरियड के दाग हटाना है मुश्किल
अक्सर ओवर फ्लो की वजह से पीरियड के दाग कपड़ों पर लग जाते हैं। कॉटन साड़ी पर जब ये लगता है तो इसे हटाना बहुत मुश्किल होता है। कितना भी करो हल्का दाग रह ही जाता है।
Image credits: Pinterest
Hindi
कुछ हैक्स की मदद से पीरियड के दाग हटा सकते हैं
हालांकि कुछ हैक्स की मदद से हम सूती साड़ी से पीरियड के दाग हटा सकते हैं। किचन में मौजूद चीज ही बड़े काम की होती है। तो आइए जानते हैं 6 आसान हैक्स।
Image credits: pinterest
Hindi
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
यह खून के दाग हटाने में बेहद कारगर है। इसे सीधे दाग पर लगाएं, 10 मिनट छोड़ें और फिर धो लें। बाजार में आपको हाइड्रोजन पेरोक्साइड आसानी से मिल जाएंगे।
Image credits: freepik
Hindi
सफेद सिरका
सूती साड़ी पर जहां दाग लगा है वहां पर सिरका डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर इसे अच्छी तरह रगड़ें। दाग गायब हो जाता है।
Image credits: pinterest
Hindi
डिटर्जेंट और नमक पेस्ट
डिटर्जेंट और नमक को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग पर लगाएं, फिर 15-20 मिनट बाद धो लें। एक दो बार में दाग पूरी तरह से हट जाते हैं।
Image credits: freepik
Hindi
टूथपेस्ट
सफेद टूथपेस्ट को दाग पर लगाएं, हल्के हाथों से रगड़ें और फिर धो लें। इस प्रक्रिया को दो बार दोहराए। इससे साड़ी पर लगा दाग साफ हो जाता है।
Image credits: freepik
Hindi
दही का इस्तेमाल
दाग वाले हिस्से पर दही लगाएं, हल्के हाथों से मलें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद साबुन रगड़कर दाग को साफ कर लें।
Image credits: social media
Hindi
आलू का रस
आलू को काटकर दाग पर रगड़ें या उसका रस लगाएं। इसके ऊपर से हल्का वेनेगर डालें। फिर रगड़ें। दाग का नामोनिशान नहीं रहेगा।