सासू मां की पुरानी साड़ी को दें नया ट्विस्ट,बनवाएं चुनरी प्रिंट लहंगे
Other Lifestyle Mar 11 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Pinterest
Hindi
शेडेड चुनरी प्रिंट साड़ी से बनवाएं लहंगा
रेड, पिंक और येलो कलर की शेडेड चुनरी प्रिंट साड़ी को रीयूज करते हुए आप इस तरीके का फ्लेयर लहंगा बनवा सकती हैं। सेम फैब्रिक की चुन्नी बनवाएं और रेड कलर का हैवी ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
घरचोला साड़ी से बनवाएं हैवी लहंगा
सासू मां के पास जरूर ट्रेडिशनल घरचोला साड़ी होगी। आप उस साड़ी से इस तरह का प्लीटेड घेरदार लहंगा बनवाएं। चुन्नी पर चारों तरफ लेस लगवाएं और कंट्रास्ट में व्हाइट ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
गोटा पट्टी गुलाबी चुनरी प्रिंट लहंगा
पुरानी चुनरी प्रिंट साड़ी को रीयूज करने के लिए आप घेरदार लहंगा बनवाएं। उसके ऊपर गोटा पट्टी लेस या कढ़ाई करवा कर हैवी लुक दें। इसके साथ गोटा पट्टी वर्क किया हुआ हैवी ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
चुनरी प्रिंट साड़ी से इंडो वेस्टर्न लहंगा बनवाएं
रेड कलर की पुरानी चुनरी प्रिंट साड़ी को ट्विस्ट देने के लिए आप उसकी स्कर्ट और क्रॉप टॉप बनवाएं। इसके साथ मॉडर्न लुक के लिए आप फ्रिल वाला श्रग बनवाएं और सामने से लेस लगवाएं।
Image credits: Pinterest
Hindi
रूबी पिंक चुनरी प्रिंट लहंगा
अगर मां जी पास रूबी पिंक चुनरी प्रिंट साड़ी पड़ी हुई हैं तो आप ओरब कट लहंगा बनवाएं। सेम फैब्रिक का एल्बो स्लीव्स डीप नेक ब्लाउज और प्लेन रूबी पिंक कलर की चुन्नी पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
बनारसी फैब्रिक चुनरी प्रिंट लहंगा
बनारसी फैब्रिक में चुनरी प्रिंट ट्रेडिशनल+रॉयल लुक देता है। आप मैजेंटा पिंक कलर का बनारसी पैटर्न का चुनरी प्रिंट लहंगा सिलवाएं। इसके साथ बनारसी चुन्नी और प्लेन सिल्क ब्लाउज पहनें।
Image credits: Pinterest
Hindi
पिंक-येलो कॉम्बिनेशन चुनरी प्रिंट लहंगा
पिंक कलर की चुनरी प्रिंट साड़ी से आप शेडेड पिंक और येलो लहंगा बनवाएं। नीचे येलो कलर का कोई दूसरा फैब्रिक या फिर चौड़ी लेस लगवाएं। इसके साथ पिंक ब्लाउज और लेस वाली चुन्नी पहनें।