Hindi

Independence Day 2023: जानें इस दिन का इतिहास, थीम और महत्व

Hindi

15 अगस्त को मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। सुबह-सुबह राष्ट्रीय ध्वज फराया जाता है। देशभक्ति की भावना को महसूस करने के लिए कई कार्यक्रम में लोग हिस्सा लेते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ देश

अंग्रेजों के सितम से भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। लंबी लड़ाई के बाद हम ब्रिटिश साम्राज्य को देश से उखाड़ फेंकने में कामयाब हुए थे। हर साल हम इस दिन जश्न मनाते हैं।

Image credits: Getty
Hindi

15 अगस्त का महत्व

इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराकर देश को संबोधित करते हैं। इस दिन आजादी में कुर्बान हुए वीर सैनिकों और उनकी दी हुई कुर्बानियों को याद किया जाता है।

Image credits: Getty
Hindi

कुर्बानी के बाद मिली आजादी

रानी लक्ष्मी बाई, महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, गंगाधर तिलक, जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री,भगत सिंह और सरोजिनी नायडू जैसे महान स्वतंत्रता सैनानियों ने भारत को आजाद कराया। 

Image credits: Wikipedia
Hindi

देश के हित में करें काम

आजादी पाने के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी। इस दिन संकल्प लेना चाहिए कि हम जो भी करेंगे वो राष्ट्र हित और समाजहित में होगा। देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाएंगे।

Image credits: our own
Hindi

इस बार का थीम

इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' रखी गई है। जिसके अनुसार हम भारतीयों को एकजुट होकर राष्ट्र को सर्वोपरी रखते हुए आगे बढ़ना है।

Image Credits: twitter