Other Lifestyle

जामदानी से पैठनी तक हर लेडी के पास होनी चाहिए 8 राज्यों की फेमस साड़ी

Image credits: Instagram

संबलपुरी साड़ी

उड़ीसा की फेमस संबलपुरी प्रिंटेड साड़ी आपके वार्डरोब में जरूर होना चाहिए। यह सिंपल होने के साथ ही आपको बहुत एलिगेंट लुक देती है।

Image credits: Pinterest

बनारसी साड़ी

यूपी की शान बनारसी साड़ी किसी भी शादी, पूजा, पाठ, पार्टी में आपको एक रॉयल और क्लासी लुक दे सकती है। यह साड़ी आपको 1000 से लेकर 1 लाख तक की मिल जाएगी।

Image credits: Instagram

जामदानी साड़ी

अगर आपको बंगाली साड़ी पहनना है, तो अपने वार्डरोब में एक खूबसूरत सी जामदानी साड़ी जरूर रखें। इसमें सटल कलर्स बहुत खूबसूरत लगते हैं और यह आपको बहुत ही एसथेटिक लुक देते हैं।

Image credits: Instagram

डबल इक्कत पटोला साड़ी

हथकरघे से बनी डबल इक्कत पटोला साड़ी बेहद खूबसूरत होती है। इसमें बहुत ही फाइन हैंड वर्क किया रहता है। यह गुजरात के पाटन में खासतौर पर बनाई जाती है।

Image credits: Instagram

पैठनी साड़ी

महाराष्ट्र की शान पैठनी साड़ी बहुत ही वाइब्रेंट और खूबसूरत होती है। इसमें ब्राइट कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। खासकर गोल्डन बेस में पर्पल, पिंक, ग्रीन जैसे कलर्स यूज होते हैं।

Image credits: Instagram

कांचीपुरम साड़ी

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के दीवाने हैं, तो आपको जरूर कांचीपुरम साड़ी ट्राई करनी चाहिए। रेखा तमिलनाडु की फेमस कांचीपुरम साड़ी पहनती हैं और यह बहुत ही खूबसूरत और एलिगेंट होती है।

Image credits: Instagram

महेश्वरी साड़ी

मध्य प्रदेश में बनने वाली महेश्वरी सिल्क की साड़ियां बहुत सिंपल पर क्लासी होती है। जिसमें सटल कलर का इस्तेमाल होता है और यह साड़ियां बहुत इजी टू मेंटेन होती है।

Image credits: Pinterest

पश्मीना साड़ी

पश्मीना शॉल तो आपने कई बार देखी होगी, लेकिन कश्मीरी पश्मीना साड़ी भी बहुत खूबसूरत होती है। यह थोड़ी एक्सपेंसिव जरूर होती है लेकिन यकीन मानिए कि ये आपको सबसे अलग लुक दे सकती है।

Image credits: Instagram