आज हम आपको जन्नत जुबैर के सलवार-सूट का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनसे यंग गर्ल्स इस रमजान में इंस्पिरेशन लेकर कैरी कर सकती हैं। ये काफी यूनिक और स्मार्ट लुक देगा।
आप ऑफिस या फैमिली इफ्तार पार्टी के लिए जन्नत के जैसा गोल्डन एंब्रायडरी बॉर्डर अनारकली ट्राई कर सकती हैं। ये सिंपल दिखने के साथ काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं।
सिल्क फैब्रिक में आपको ऐसे हैवी कढ़ाई गोल्डन अंगरखा सूट काफी मिल जाएंगे। इसे आप ईद और इफ्तार दोनों पार्टी में वियर कर सकती हैं। साथ ही ये हर उम्र पर खूब खिलेंगे।
इफ्तार पार्टी में आप कुछ नया और सिंपल पहनना चाहती हैं तो इस तरह का गोटा पट्टी वर्क गरारा सूट सेट आपको काफी मॉडर्न लुक देगा। ऐसे सूट में आपके लुक की हर कोई तारीफ करेगा।
हर सीजन में आप जन्नत जुबैर जैसा पेस्टल कलर का नायरा कट शरारा सूट सेट पहनकर काफी प्रिटी लुक पा सकती हैं। ये सूट हर लोकेशन के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं।
यदि आपको एलिगेंट लुक पाना है तो प्लेन फ्लोरलेंथ रेड सूट चुन सकती हैं। ऐसे सूट प्लाजो स्टाइल में ट्राई करेंगी तो लंबा लुक मिलेगा। इसे डिजाइन कंफर्ट के साथ स्मार्ट लगते हैं।
जन्नत जुबैर का ये येलो ए लाइन कट दाना वर्क सूट इफ्तार पार्टी में आपको काफी खूबसूरत लुक देगा। ऐसे खिले हुए रंग से सूट यंग गर्ल्स पर खूब बेस्ट लगते हैं।
बेहद स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इस तरह का प्लेन स्टाइल गोल्डन वर्क नेट सूट चुन सकती हैं। इसमें आपको बारीकी से किया हुआ जरी और अन्य काम देखने को मिल जाएगा।
लुक में जान डालने के लिए आप हैवी वर्क की जगह ऐसा प्लेन पिंक फ्राक सूट को नेट के दुपट्टे को साथ में स्टाइल कर सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक काफी आकर्षक नजर आएगा।