काजल के बिना श्रृंगार अधूरा है। ये न सिर्फ आखों की खूबसूरती बढ़ाती है, बल्कि आंखों की सुरक्षा और ठंडक देनेता है। आपको पता है काजल को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
Image credits: istock
Hindi
काजल को इंग्लिश में क्या कहते हैं
काजल को इंग्लिश में Kohl (कोल) कहा जाता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसे Kohl (कोल) के बजाए काजल शब्द का ही इस्तेमाल करते हैं। इंग्लिश में भी लोग Kajal ही लिखते हैं।
Image credits: istock
Hindi
काजल का इतिहास
काजल का उपयोग 5000 साल पहले प्राचीन मिस्र में भी होता था। रानी क्लियोपेट्रा अपनी आंखों को आकर्षक दिखाने के लिए काजल लगाती थी। भारत में काजल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता था।
Image credits: istock
Hindi
काजल को हिंदी और दूसरी भाषाओं में क्या कहते हैं
काजल के अलग-अलग भारतीय भाषाओं में नाम-
हिंदी- काजल
संस्कृत- अंजन या नेत्रांजन
तमिल- कज्जलम
तेलुगु- कज्जलु
बंगाली- काजोल
गुजराती- कामजोळ
Image credits: istock
Hindi
काजल का महत्व
आंखों की सुंदरता बढ़ाता है।
भारत में बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काजल का काला टीका भी लगाया जाता है।
नेचुरल काजल आंखों को ठंडक देता है और धूल-मिट्टी से बचाता है।
Image credits: istock
Hindi
काजल बनाने की विधि
दीया में घी डालकर बत्ती जलाकर ऊपर प्लेट रखें।
प्लेट के नीचे काली कालिख जमा हो जाएगी।
इस कालिख को घी की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। आपका होममेड काजल तैयार है।