1500 में दिखेगा 5000 वाला ठाठ, गुड़ी पड़वा पर पहनें थ्रेड वर्क लहंगे
Other Lifestyle Mar 29 2025
Author: Deepali Virk Image Credits:Instagram
Hindi
थ्रेड वर्क लहंगा डिजाइन
गर्मियों में जरी-जरदोजी छोड़कर सटल वर्क वाले लहंगे पहनना है, तो गुड़ी पड़वा पर आप बेज कलर के बेस में लाइट पिंक और ब्राउन थ्रेड वर्क किया हुआ लहंगा, ब्लाउज और पीच चुन्नी कैरी करें।
Image credits: Pinterest
Hindi
येलो थ्रेड वर्क लहंगा
आलिया भट्ट जैसे मॉडर्न और क्लासी लुक अपनाने के लिए आप नेट फैब्रिक में येलो कलर का थ्रेड वर्क किया हुआ फ्लेयर लहंगा, बैकलेस ब्लाउज और येलो कलर की ही चुन्नी पहनकर मोनोक्रोम लुक पाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
फ्लोरल थ्रेड वर्क लहंगा
कृति सेनन का यह स्टाइल आप गुड़ी पड़वा पर ट्राई कर सकती हैं। उन्होंने पीच बेस में मल्टी कलर फ्लोरल थ्रेड वर्क डिजाइन वाला लहंगा, हाफ स्लीव्स ब्लाउज और नेट की चुन्नी पहनी है।
Image credits: Instagram
Hindi
ब्लैक+गोल्डन थ्रेड वर्क लहंगा
कैटरीना की तरह ब्लैक बेस में गोल्डन थ्रेड वर्क किया हुआ लहंगा भी आप पहन सकती हैं। इंडो वेस्टर्न लुक के लिए इस तरह का ड्रैमेटिक फ्रिल डिजाइन वाला ब्लाउज बनवाएं।
Image credits: Instagram
Hindi
मेहंदी ग्रीन थ्रेड वर्क लहंगा
गुड़ी पड़वा के मौके पर पूजा के दौरान आप मेहंदी ग्रीन कलर का लहंगा भी पहन सकती हैं। जिस पर व्हाइट कलर का थ्रेड वर्क और जरकन की डिजाइन दी हुई है।
Image credits: Pinterest
Hindi
बेबी पिंक थ्रेड वर्क लहंगा
पूजा पाठ के दौरान आप लाइट कलर का लहंगा ट्राई करना चाहती हैं, तो बेबी पिंक कलर का लहंगा पहन सकती हैं। जिसके ऊपर व्हाइट कलर का थ्रेड वर्क किया हुआ है।
Image credits: Pinterest
Hindi
व्हाइट थ्रेड वर्क लहंगा सेट
गर्मियों में व्हाइट कलर कूलिंग इफेक्ट दे सकता है। आप व्हाइट बेस में थ्रेड वर्क किया हुआ घेरदार लहंगा पहनें। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज और थ्रेड वर्क की हुई शिफॉन की चुन्नी पहनें।