ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस इन दिनों अच्छे खासे डिमांड में हैं। वर्किंग वुमन से लेकर कॉलेज गोइंग गर्ल्स तक इन्हें पहनना पसंद कर रही हैं। मार्केट में ये नेकलेस 200-250 रुपए में मिल रहे हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
1. कलरफुल ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
सिम्पल के साथ कलरफुल ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस भी काफी डिमांड में हैं। इस नेकलेस में नीली,पीली और लाल रंग की पत्तियों की डिजाइन बनी है। साथ ही खूबसूरत पेंडेंट भी है।
Image credits: pinterest
Hindi
2. मोती लगे ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
मोतियों वाले ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस भी काफी ट्रेंड में हैं। इस तरह के नेकलेस में बारीक ऑक्सीडाइज्ड मोती के साथ रंग-बिरंगे मोती भी लगे हैं, जो इसे और खूबसूरत लुक देते हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
3. बरीक मोती में गूंथे ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
मार्केट में कुछ ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस ऐसे भी हैं, जो बारीक मोतियों से गूंथे हुए हैं। इस नेकलेस में नीले रंग के बारीक मोती और घुंघरू लगे हैं। इन्हें ऑफिस पार्टी में पहना जा सकता है।
Image credits: pinterest
Hindi
4. बारीक लटकनों वाले नेकलेस
बारीक लटकन वाले ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस सिम्पल के साथ क्लासी लुक देते हैं। इसमें बारीक लटकनों के साथ दिल शेप वाले क्वाइन और घुंघरू लगे हैं। इन्हें सूट-साड़ी संग स्टाइल किया जा सकता है।
Image credits: pinterest
Hindi
5. क्वाइन ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
क्वाइन वाले ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस कॉलेज गोइंग गर्ल्स सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। वे इन्हें वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
6. मोटी जंजीर वाले ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
मोटी जंजीर वाले ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस एकदम क्लासी लुक देते हैं। इसमें जंजीरों में लगे डिजाइनर क्वाइन और बीच में बना बड़ा सा पेंडेंट इस नेकलेस की खूबसूरती और बढ़ाता है।
Image credits: pinterest
Hindi
7. सफेद मोती लगे ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस
यदि आपको सिम्पल ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस पसंद हैं तो इसका भी ऑप्शन है। आप सफेद मोती लगे ऑक्सीडाइज्ड नेकलेस कैरी कर सकती हैं। इससे भी आपका लुक एकदम खिल जाएगा।