Other Lifestyle

येलो साड़ी Re-use कर बनवाएं 7 कुर्ती, मॉम का पुराना कलेक्शन आएगा काम

Image credits: instagram

चोली कट कुर्ती

आप सिंपल सी साड़ी के साथ इस तरह की चोली कट कुर्ती भी ट्राई कर सकती हैं। पार्टी जैसे इवेंट में जाने के लिए इस तरह की कुर्ती बेस्ट रहती हैं। इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी कैरी करें।

Image credits: instagram

A-लाइन सीक्विन कुर्ती

अगर आप सिंपल रहना पसंद करती हैं, तो यह कुर्ती आपके लिए बेस्ट है। सीक्विन वर्क वाली साड़ी से A-लाइन कुर्ती बनवाएं। फिर लेगिंग से लेकर प्लाजो तक पर कंफर्टेबल होकर पहनें। 

Image credits: instagram

ट्रांसपैरेंट स्टाइल कुर्ती

आप शिफॉन साड़ी को लेकर अस्तर के साथ इस तरह की ट्रांसपैरेंट स्टाइल कुर्ती बनवा सकती हैं। इसके साथ लेस या बॉर्डर की डिटेलिंग ऐड कराएं। 

Image credits: instagram

थ्रेड वर्क कुर्ती

शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती टाई करना चाहती हैं तो आप थ्रेड स्टाइलिश डिजाइन वाली साड़ी को लेकर कुर्ती बनवा सकती हैं। इस कुर्ती को कॉलेज, ऑफिस और घर कहीं भी पहना जा सकता है। 

Image credits: instagram

नायरा कट कुर्ती स्टाइल

यह एक स्टाइलिश नायरा कट कुर्ती है जो कि आप सिल्क लुक वाली साड़ी से बनवा सकती है। कुर्ती के नेक पर बॉर्डर को लगवाएं। आप प्लाजो और दुप्पटे के साथ पहनकर पूरा सुट भी तैयार कर सकती हैं।

Image credits: instagram

कॉटन साड़ी से बनाएं कुर्ती

अगर आप सिंपल और कंफर्ट दोनों चाहती हैं, तो इस तरह की कुर्ती को कॉटन साड़ी से बनवा सकती हैं। यह कुर्ती कॉटन की होती है, ऐसे में इसका रंग भी नहीं निकलेगा। 

Image credits: instagram

पोल्का प्रिंट साड़ी आएगी काम

आप इस तरह की स्ट्रैट कुर्ती को बनवाने के लिए कोई पुरानी पोल्का प्रिंट साड़ी काम में ले सकती हैं। ऐसी प्रिंटेड कुर्ती को स्टैंट कॉलर में बनवाएं।

Image credits: instagram