Other Lifestyle

शाहजहां का यह आभूषण, अब बना नीता अंबानी का बाजूबंद,हो रहें चर्चे

Image credits: Instagram

71वें मिस वर्ल्ड की विनर

71वें मिस वर्ल्ड 2024 की विनर चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा हुईं। भारत की सानी शेट्टी टॉप 4 में भी जगह नहीं बना पाईं। इस इवेंट में नीता अंबानी को भी अवॉर्ड दिया गया।

Image credits: Instagram

बनारसी जंगला साड़ी में नीता अंबानी

मिस वर्ल्ड 2024 इवेंट के लिए नीता अंबानी ने काले रंग की बनारसी जंगला साड़ी पहनीं। उन्हें देखकर सबकी निगाहें एक बार फिर से उधर मुड़ गईं।

Image credits: Instagram

नीता अंबानी को मिला अवॉर्ड

इस इवेंट में ईशा अंबानी की मां को प्रतिष्ठित 'ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड' से सम्मानित किया गया। वो शाम की सबसे आकर्षक महिला में से एक लग रही थीं।

Image credits: Instagram

राजसी बनारसी साड़ी की खासियत

नीता ने स्वदेश की राजसी बनारसी जंगला साड़ी पहनी थी, जो सोने की जरी और रेशम से तैयार की गई थीं। इसे काफी बारिकी से बुना गया था। इसमें पुष्प जाल भी शामिल था।

Image credits: Instagram

बाजूबंद पर अटकी निगाहें

नीता अंबानी साड़ी के साथ बाजूबंद पहना था। उसपर सबकी निगाहें चली गईं। इंस्टाग्राम पेज @Topphilia.India के अनुसार कलगी मुगल साम्राज्य से जुड़ा था।

Image credits: Instagram

शाहजहां ने पहनी थी ये कलगी

सोशल मीडिया का दावा है कि शाहजहाँ के पगड़ी में यह आभूषण लगा था। आखिरी बार 2019 में नीलामी में बेचे जाने से पहले अल थानी कलेक्शन में सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

Image credits: Instagram

कई तरह के हीरे जड़े हैं

यह आभूषण सोने से बना है और हीरे, माणिक और स्पिनल्स के साथ सेट किया गया है। अब यह खूबसूरत सेट नीता अंबानी के पास है। हालांकि यह दावा कितना सच्चा है एशियानेट पुष्टि नहीं करता है।

Image credits: Instagram