Hindi

कौन है मिस वर्ल्ड फाइनलिस्ट सिनी शेट्टी- देखें तस्वीरें

Hindi

मिस वर्ल्ड 2024 फाइनल

9 मार्च 2024, शनिवार के दिन मुंबई के जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस वर्ल्ड 2024 का फाइनल आयोजित किया जाएगा, जिसमें दुनिया की 112 सुंदरियां हिस्सा लेंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

कौन है सिनी शेट्टी

2 अगस्त 2001 को मुंबई में जन्मी सिनी सदानंद शेट्टी मिस इंडिया 2002 की विजेता है। वह मुंबई में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Image credits: Instagram
Hindi

ब्यूटी विद ब्रेंस है सिनी

मुंबई में रहने वाली सिनी ने यही से अकाउंट और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया और ब्यूटी आइकॉन होने के साथ वह चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट बनने की दिशा में भी काम कर रही हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

मिस वर्ल्ड फाइनलिस्ट बनने पर क्या बोली सिनी शेट्टी

सिनी ने कहा- मेरा प्रतिनिधित्व मेरे लिए दुनिया है। मैं अपना प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हूं, मैं भारत की 140 करोड़ जनता का प्रतिनिधित्व कर रही हूं। यह सबसे बड़ी जिंदगी जिम्मेदारी है।

Image credits: Instagram
Hindi

प्रियंका चोपड़ा से है इंस्पायर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। सिनी प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय को अपना आइडल मानती है।

Image credits: Instagram
Hindi

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

सिनी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। इंस्टाग्राम पर उनके 3 लाख 84 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अपनी खूबसूरत तस्वीर भी शेयर करती रहती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

भरतनाट्यम डांसर है सिनी

सिनी प्रोफेशनल भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही क्लासिकल डांस करना शुरू कर दिया था और 14 साल की उम्र में अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस दिया था।

Image credits: Instagram
Hindi

28 साल बाद भारत में आयोजित हो रहा मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट

इस बार मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट का 71 वां सीजन आयोजित किया जा रहा है। भारत 28 साल बाद मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता होस्ट कर रहा है।

Image Credits: Instagram