Other Lifestyle

Mona Singh के 10 साड़ी-सूट, आपने पहने तो झलकेगी Jaya Kishori सी सादगी!

Image credits: instagram

सूट में दिखी सिंपलीसिटी

मोना सिंह का ये सलवार सूट बहुत ज्यादा खूबसूरत है। उन्होंने इस लुक में सिंपलीसिटी बरकरार रखने के लिए बहुत की मिनिमल मेकअप के साथ कोई और अलग से ताम झाम नहीं किया है।

Image credits: instagram

डबल शेड साड़ी

मोना इस इंडियन लुक में कमाल की लग रही हैं। डबल शेड साड़ी में उन्होंने सिंपल लुक के लिए लाइट कलर चुना है। साथ ही इसे मैचिंग ब्लाउज के साथ पूरा किया है। 

Image credits: instagram

लूट फिट कुर्ती

एक्ट्रेस का पहनी यह लूट फिट कुर्ती बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन की गई है। आप भी सिंपल और स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसा कुर्ता चुन सकती हैं और चाहें तो मैचिंग पोटली बैग ले सकती हैं।

Image credits: instagram

सोबर पार्टी लुक

इस तरह के अनारकली स्टाइल सलवार सूट के साथ आप पार्टी में जा सकती हैं। अगर कोई वेडिंग है तो आप भी मोना की तरह सिल्वर टच ज्वेलरी से लुक स्टाइल कर सकती हैं। 

Image credits: instagram

कैजुअल ऑफिस लुक

इस तरह के सूट के साथ आप वॉच या लाइट कंगन पहन सकती हैं। साथ ही बिंदी लगाकर लुक को आकर्षक बना सकती हैं। यह कैजुअल लुक ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है।

Image credits: instagram

A-लाइन कुर्ता और पैंट

इस तरह के कलर और डिजाइन के साथ आप चाहे तो A-लाइन कुर्ता और पैंट कैरी कर बहुत ही सोबर लुक पा सकती हैं। आप चाहें तो पर्ल डिजाइन वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं।

Image credits: instagram

वेडिंग परफेक्ट लुक

सिंपल ब्लैक कलर का ये सूट वेडिंग फंक्शन के लिए आप पहन सकती हैं। मोना का ये लुक वेडिंग के लिए इंस्पिरेशन है। इसमें ना सिर्फ आप सादगी भरी दिखेंगी बल्कि सबसे हटकर भी लगेंगी।

Image credits: instagram

पिंक एंब्रॉयडरी सूट

मोना ने इस लुक में एंब्रॉयडरी पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इस लुक के लिए उन्होंने बालों को खुला रखा है। मिनिमल मेकअप और नेकपीस के साथ लुक को कंप्लीट किया है।

Image credits: instagram

घर में रखें ऐसा लुक

घर में पहनने के लिए या फिर कहीं बाहर जाने के लिए मोना सिंह के इस लुक से आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। ये सिंपल और सूदिंग यलो कलर हर लड़की पर अच्छा लगता है।

Image credits: Instagram