मॉम की पुरानी साटन साड़ी नहीं है बेकार, 500 खर्च कर बनवाएं 8 यूनिक सूट
Other Lifestyle Mar 08 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
साइड कट सूट विद पटियाला
मॉम की अगर क्लोसेट में पुरानी साटन साड़ी पड़ी है तो फिर उसे निकालकर रियूज करें। आप साड़ी को टेलर के पास ले जाइए और इस डिजाइन को दिखाकर खुद के लिए यूनिक साइट कट सूट डिजाइन कराइए।
Image credits: pinterest
Hindi
यूनिक पटियाला सूट
रेड कलर हो या फिर ब्लू साटन साड़ी से आप इस तरह की यूनिक पटियाला सूट टेलर से डिजाइन करा सकती हैं। प्लेन सूट में थोड़ा रंग भरने के लिए आप लेस या फिर थ्रेड पैच गले और बाजू पर लगवाएं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लेजर स्टाइल साटन सूट और प्लाजो पैंट
हालांकि इस तरह के सूट डिजाइन बनाने के लिए आपको अच्छे टेलर की तलाश करनी होगी। ब्लेजर स्टाइल में सूट बनवाएं और प्लाजो जोड़ें। आप कुछ इस तरह का पैच लगा सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
ब्लू साटन लॉन्ग टेल सूट डिजाइन
ब्लू कलर की साटन साड़ी से आप लॉन्ग टेल कुर्ती बनवा कर यूनिक लुक पा सकती हैं। फ्रंट से छोटा और बैक से लंबे कुर्ती के साथ आप धोती स्टाइल पजामा बनवाएं। चाहें तो राउंड नेक रख सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
काफ्तान स्टाइल कुर्ती विद प्लेटेज पजामा
साटन की साड़ी के साथ आप कुछ इस तरह का सूट डिजाइन करा सकती हैं। काफ्तान की तरह ढीले-ढाले सूट में यूनिकनेस जोड़ने के लिए फ्रंट से छोटा किया गया है।बाजू और बॉर्डर पर लेस जोड़ा गया है।
Image credits: pinterest
Hindi
शॉर्ट काफ्तान कुर्ती विद पैंट
ऑफिस गोइंग गर्ल अपने लिए मम्मी की पुरानी साटन साड़ी से फुल स्लीव्स शॉर्ट काफ्तान बनवा सकती हैं। बचे हुए फैब्रिक से पैंट बनवाएं। आप चाहें तो पैंट के नीचे लेस लगवा सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
सूट सिलवाने का खर्च कितना
साटन की साड़ी से सूट सिलवाने जा रही हैं तो 500-1000 रुपए खर्च करने होंगे। छोटे शहर में 300-500 रुपए टेलर लेते हैं। वहीं बड़े शहरों में दाम बढ़ जाता है।