साल-दर-साल कैसे बदला निर्मला सीतारमण का ट्रेडिशनल साड़ी लुक
Other Lifestyle Feb 01 2026
Author: Deepali Virk Image Credits:Gemini AI
Hindi
बजट 2026 के लिए निर्मला सीतारमण का साड़ी लुक
निर्मला सीतारमण ने हाथ से बुनी बैगनी रंग की कांजीवरम सिल्क साड़ी कैरी की।यह साड़ी तमिलनाडु की पारंपरिक चेक्स पैटर्न में है। इसमें गोल्डन और डार्क बैंगनी कलर का बॉर्डर दिया गया है।
Image credits: X
Hindi
बैंगनी शॉल के साथ लुक किया पूरा
निर्मला सीतारमण ने इस ट्रेडिशनल कांजीवरम सिल्क साड़ी को बैंगनी शॉल के साथ कंप्लीट किया। वित्त मंत्री खुद तमिल से हैं, इसलिए इस बार उन्होंने अपने गृह राज्य की साड़ी पहनी।
Image credits: Gemini AI
Hindi
पिछले बजट में पहनी व्हाइट हैंडलूम साड़ी
2025 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑफ व्हाइट कलर की हैंडलूम सिल्क साड़ी पहनी थी, जो हथकरघा और पारंपरिक शिल्प को दर्शाती है। इस साड़ी में मछली थीम की कढ़ाई की गई थी।
Image credits: Gemini AI
Hindi
निर्मला सीतारमण का व्हाइट और पर्पल साड़ी लुक
बजट 2024 पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने सफेद और पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें बीच में चेक्स पैटर्न दिया गया था और बॉर्डर बैंगनी और गोल्डन कलर का था।
Image credits: Gemini AI
Hindi
वित्त मंत्री की ट्रेडिशनल साड़ी
यूनियन बजट 2023 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल और काले रंग की टेंपल बॉर्डर वाली साड़ी पहनी थी, जिसमें कसूती धागे की कढ़ाई का काम किया गया था।
Image credits: Gemini AI
Hindi
बजट में पहनी उड़ीसी साड़ी
2022 बजट के दौरान निर्मला सीतारमण ने उड़ीसा के पारंपरिक बोंमकाई साड़ी पहनी थी, जो रस्ट ब्राउन और ऑफ व्हाइट कलर की थी।
Image credits: Gemini AI
Hindi
यूनियन बजट साड़ी 2021
2021 बजट के समय निर्मला सीतारमण ने रेड और ऑफ व्हाइट कलर की सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी, जिसमें हरा बॉर्डर और इक्कत डिजाइन वाली बुनाई की गई थी।
Image credits: Gemini AI
Hindi
निर्मला सीतारमण की ट्रेडिशनल येलो सिल्क साड़ी
साड़ी निर्मला सीतारमण ने 2020 बजट के दौरान पीले रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसमें हरे और गोल्डन रंग का बॉर्डर दिया गया था। इस सिंपल साड़ी में भी वो बहुत ही आईकॉनिक लग रही थीं।