Other Lifestyle

NMACC में नीता अंबानी का ठाठ, पैठनी से लेकर तसर सिल्क साड़ी में दिखीं

Image credits: Instagram

NMACC की पहली सालगिरह

NMACC अपनी पहली सालगिरह मना रहा है। एक साल के भीतर ही एनएमएसीसी ने दुनिया में अपनी पहचान बना ली।इसमें 670 कलाकारों ने 700 से अधिक शो किए हैं। 10 लाख से ज्यादा दर्शक यहां पहुंचे थे।

Image credits: Instagram

नीता अंबानी का दिखा साड़ी प्रेम

भारत की संस्कृति की मुरीद नीता अंबानी अलग-अलग दिन इवेंट में साड़ी में नजर आईं। उनकी हर साड़ी डिजाइन में भारत की संस्कृति झलक रही थीं।

Image credits: Instagram

सिल्क की बनारसी ब्रोकेड साड़ी

सेलिब्रेशन के पहले दिन नीता अंबानी ने सिल्क की बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी। इस साड़ी फैशन स्टाइलिस्ट विजय मौर्या और शगुन मौर्या की टीम ने बनाया था।

Image credits: Instagram

बनारसी मास्टर पीस साड़ी

नीता अंबानी स्वदेश के तहत हाथों से बनी पर्पल कलर की बनारसी में दूसरी बार नजर आईं। साड़ी को रेशम के धागों से बनाया गया था जिस पर जंगल और जानवरों का थीम डाला गया था।

Image credits: Instagram

महाराष्ट्रीयन पैठानी साड़ी

साड़ी क्वीन नीता इवेंट में महाराष्ट्रीयन पैठानी साड़ी में दिखीं जिसे हाथों से बनाया गया था। सोने के धागों से बनाए गए साड़ी में वाइब्रेंट कलर, फ्लावर और मोर से सजाया गया था।

Image credits: others

घरचोला साड़ी

कई दिन तक चल रहे कार्यक्रम में नीता अंबानी गुजराती घरचोला साड़ी में भी दिखीं। रेड कलर की साड़ी में उनकी खूबसूरती देखते बन रही थीं। नीता की तमाम साड़ी हाथों से बुने गए थे।

Image credits: Instagram

तसर सिल्क साड़ी

स्वदेश के तहत बनी सुजानी तसर सिल्क साड़ी में नीता अंबानी भारत की समृद्ध संस्कृति में लिपटी नजर आईं। अपनी साड़ी से उन्होंने बिहा की विरासत शिल्प का प्रदर्शन किया। 

Image credits: Instagram