शरारा पर परांदी हेयरस्टाइल आपकी ग्रेस को डबल कर देता है। यहां देखें 7 Parandi Hairstyles, जिन्हें आप शरारा सूट के साथ कैरी करेंगी तो यकीन मानिए लोग बस आपको ही देखते रह जाएंगे।
अगर आपका शरारा सिल्क, चंदेरी या बनारसी है, तो यह लुक परफेक्ट है। चोटी में क्रिस क्रॉस लटकन परांदा डालें। चमकीले धागे और टसल एंड इसे शाही फील देते हैं। झुमकों से लुक कमाल लगेगा।
मॉडर्न और ट्रेडिशनल का शानदार कॉम्बिनेशन चाहिए तो आपको ऐसी हैवी मिरर वर्क टैसल्स परांदी हेयरस्टाइल आजमानी चाहिए। यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट फंक्शन लुक है। इसे लहंगा पर बनाएं।
अगर आप पूरी चोटी बना चुकी हैं तो ऊपर इस तरह की कलरफुल परांदी लगाकर पंजाबी फ्यूजन हेयरस्टाइल लुक पा सकती हैं। इसमें टैसल्स, मिरर और शिमर वर्क होना चाहिए।
शरारा पहनकर अगर आपको सादगी भरा फील चाहिए, तो यह गोटा परांदी हेयरस्टाइल अपनाएं। चोटी के साथ 2 पार्ट करके ऐसी गोटा परांदा लगाकर, कलीरे-जैसे छोटे-छोटे हैंगिंग्स लगाएं।
अगर आप चाहते हैं कि बाल मोटे और भरे हुए लगें, तो हेवी बीडेड परांदी चुनें। इसमें मिरर वर्क, बीड्स और सीक्विन भी लगे होते हैं। यह खासकर हैवी शरारा पर बेहद रॉयल लगता है।
वेडिंग में ब्राइड्समेड या बहनों के लिए ये बेस्ट चॉइस है। मोती वाली परांदी बिल्कुल ग्रेसफुल लगेगी। छोटे-छोटे पर्ल लगे परांदे का लगाएं करें। इससे चोटी बहुत रिच और नीट दिखती है।
एवरग्रीन पारंदा स्टाइल में ट्रेडिशनल थ्री-स्टेप परांदा ब्रेड है। बालों को तीन हिस्सों में बांटकर गोल्डन या सिल्वर परांदा टाई कर दें। चोटी जितनी लंबी उतना ही ट्रेडिशनल लुक मिलेगा।