Hindi

Parineeti chopra की 10 Unknown Fact, हर लड़की की बन सकती हैं प्रेरणा

Hindi

इन्वेस्टमेंट बैंकर की जगह बन गईं एक्टर

परिणीति चोपड़ा यूनाइटेड किंगडम के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री हासिल की। वो इंवेस्टर बैंकर बनना चाहती थीं।

Image credits: instagram
Hindi

करियर की शुरुआत पीआर सेक्टर में कीं

परिणीति ने शुरुआत में यशराज फिल्म्स में PR सलाहकार के रूप में काम किया। इस दौरान कई फिल्मों के लिए PR एक्टिविटी को संभाला। लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की शुरुआत कीं।

Image credits: instagram
Hindi

गायिका के तौर पर भी बनाया पहचान

परिणीति चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी जानी जाती हैं। वह एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका हैं और उन्होंने कई फिल्मों के गानों में अपनी आवाज भी दी है।

Image credits: Instagram
Hindi

वेट लॉस जर्नी

फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले परिणीति चोपड़ा ओवरवेट थी। उन्होंने वजन घटाने में काफी मेहनत की। उनकी फिटनेस के प्रति समर्पण और हेल्दी लाइफस्टाइल हर लड़की के लिए प्रेरणा बन सकती है।

Image credits: Instagram
Hindi

यूनिसेफ के लिए करती हैं काम

परिणीति चोपड़ा बाल अधिकारों के लिए सद्भावना राजदूत के रूप में यूनिसेफ के साथ जुड़ी हुई हैं। वह बच्चों के अधिकारों और कल्याण की वकालत में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं।

Image credits: instagram
Hindi

कई लैंग्वेज जानती हैं परिणीति

परिणीति हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी सहित कई भाषाओं में पारंगत हैं। उनकी भाषा कौशल उनके अभिनय की करियर में एक संपत्ति रहा है। जिसकी वजह से वो कई भूमिकाओं को ईमानदारी से निभा पाईं।

Image credits: Parineeti Chopra insgtagram
Hindi

"बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" से जुड़ी हैं

परिणीति चोपड़ा एक स्पोर्टिक पर्सन हैं। वो कई खेल संबंधी एक्टिविटी से जुड़ी हैं। इसके अलावा वो हरियाणा में "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान की ब्रांड एंबेसडर थीं।

Image credits: parineeti chopra Instagram
Hindi

फैमिली बैकग्राउंड

परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड से जुड़े परिवार से आती हैं। उनकी चचेरी बहनों में फेमस एक्ट्रेस में प्रियंका चोपड़ा और मीरा चोपड़ा शामिल हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

पहली फिल्म के लिए मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

परिणीति चोपड़ा को बेहतरीन अभियन के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं। जिसमें उनकी पहली फिल्म "इश्कजादे" (2012) के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी शामिल है।

Image credits: instagram
Hindi

कई परोपकारी काम करती हैं अदाकारा

यूनिसेफ में काम करने के अलावा परिणीति चोपड़ा कई धार्मिक और परोपकारी एक्टिविटी में शामिल हैं। जिसमें वंचित बच्चों के लिए शिक्षा का समर्थन भी शामिल है।

Image Credits: Facebook