साड़ी को अगर फैंसी लुक देना है तो संग में ऐसा नूडल स्ट्रैप वाला स्मॉल और बिग पर्ल ब्लाउज शानदार लुक दे सकता है। इस नूडल स्ट्रैप पर्ल वर्क ब्लाउज को आप फेस्टिव सीजन में स्टाइल करें।
लहंगे के साथ हॉल्टर नेक पर्ल वर्क ब्लाउज पहनकर आप महंगा लुक क्रिएट कर सकती हैं। जो देखने में काफी खूबसूरत और यूनिक लुक देगा। साथ ही इसमें आप दूर से ही पूरी महफिल में चमकेंगी।
प्लेन साड़ी के संग आप ऐसा कट स्लीव में टर्टल नेक पर्ल वर्क ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके ऊपर शानदार पर्ल लेयर वाला काम किया गया है। जो बिंदास लुक दे रहा है।
किसी भी सस्ती साड़ी के संग वर्क वाले ब्लाउज बेहद गॉर्जियस लुक देते हैं। आप बोल्ड लुक के लिए इस तरह की रिवीलिंग ब्रालेट स्टाइल पर्ल वर्क ब्लाउज आजमाएं, ये अट्रैक्टिव लुक देगा।
आप चाहें तो डीवा लुक के लिए लहंगे के संग वेडिंग सीजन में ऐसा पर्ल वर्क वाला डीप नेक ब्लाउज पहन सकती हैं। इसे हाफ स्लीव्स में ही रखें, जिसमें आपका लुक स्मार्ट दिखेगा।
साड़ी या लहंगे के साथ आप ऐसा हैवी पर्ल वर्क वीनेक ब्लाउज डिजाइन वियर कर सकती हैं। इससे लुक में चार चांद लग जाएंगे और एक्सपेंनसिव भी नजर आ सकती हैं।