एंब्रॉयडरी हुआ आउट ऑफ फैशन, ग्लैमर में लगाएं पर्ल ब्लाउज से तड़का
Other Lifestyle Aug 26 2025
Author: Nitu Kumari Image Credits:pinterest
Hindi
पर्ल ब्लाउज का बढ़ा क्रेज
बॉलीवुड एक्ट्रेस पर्ल ब्लाउज में आए दिन स्टाइलिश लुक देती नजर आती हैं। उनके ब्लाउज लुक को देखकर अब आम महिलाओं में भी मोती से बने ब्लाउज का क्रेज बढ़ने लगा है।
Image credits: pinterest
Hindi
रेडीमेड मार्केट में पर्ल ब्लाउज का जलवा
रेडीमेड मार्केट में सबसे ज्यादा पर्ल ब्लाउज की डिमांड आ रही है। अलग-अलग वैराइटी में पर्ल ब्लाउज मिल रहे हैं। सेलेब्स जैसे पर्ल ब्लाउज भी 1000-3000 रुपए में आ जा रहे हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
स्लीव्स पर पर्ल डिजाइंस
अगर आप पूरा ब्लाउज पर्ल से नहीं बनवाना चाहती हैं, तो केवल स्लीव्स पर पर्ल जोड़ सकती हैं। चाहें तो टेलर को डिजाइन दिखाकर पर्ल स्लीव्स वाला ब्लाउज तैयार करवा सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
राउंड नेक पर्ल ब्लाउज
राउंड नेक ब्लाउज पर हैवी पर्ल वर्क किया गया है, वहीं स्लीव्स की जगह पर्ल लटकन लगाई गई है, जो इसे रॉयल लुक देती है। रेडीमेड मार्केट में यह पैटर्न करीब 2000 रुपए तक मिल जाएगा।
Image credits: pinterest
Hindi
स्लीवलेस पर्ल ब्लाउज
वी-शेप नेकलाइन ब्लाउज पर पर्ल के साथ-साथ शीप वर्क भी किया गया है, जो इसे यूनिक लुक देता है। इसे आप लहंगे या पर्ल साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
वन शोल्डर पर्ल ब्लाउज
अगर आप अपने लुक में ग्लैमर जोड़ना चाहती हैं, तो ऑफ-शोल्डर पर्ल ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। इसमें छोटे-बड़े मोतियों का इस्तेमाल किया गया है और नीचे पर्ल लटकन लगाए गए हैं।
Image credits: pinterest
Hindi
बैक एंड स्लीव्स पर्ल ब्लाउज डिजाइंस
शीयर फैब्रिक के ब्लाउज पर पीछे छोटे-छोटे पर्ल से खूबसूरत एंब्रॉयडरी की गई है। प्लेन साड़ी के साथ आप इस तरह के ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं।