पीएम मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस 2025 पर गेरुए रंग की पगड़ी पहनी, जिसे सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और त्रिरंगा स्टोल के साथ टीम किया। गेरुआ रंग बलिदान और साहस का प्रतीक माना जाता है।
Image credits: social media
Hindi
पीएम मोदी का लहरिया टर्बन
2024 में ऑरेंज, येलो और ग्रीन के संग लहरिया टर्बन को चुना। राजस्थान की यह टाई-डाई आर्ट रेगिस्तानी हवाओं का आर्ट दर्शाती है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देती हैं।
Image credits: Our own
Hindi
बंदनी पगड़ी डिजाइन
2023 में पीएम मोदी ने पीले, लाल, हरे और बैंगनी रंग की बंदनी पगड़ी पहनी, जिस पर सफेद बांधनी पैटर्न बना था। यह राजस्थान की धरोहर और भारत की टेक्सटाइल कला का उत्सव था।
Image credits: Our own
Hindi
हर घर तिरंगा पगड़ी
2022 में उन्होंने सफेद पगड़ी पहनी जिसमें केसरी और हरे रंग की धारियां थीं। यह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सीधा समर्थन देती दिखी।
Image credits: Our own
Hindi
गुलाबी धारियों वाली पगड़ी
2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने केसरी पगड़ी में गुलाबी धारियां और सफेद कुर्ता-ब्लू वेस्टकोट पहना। यह 75 साल की आजादी को गर्व और उत्सव का रंग देता रहा।
Image credits: social media
Hindi
मोदी का केसरिया साफा
साल 2020 की महामारी के बीच मोदी जी ने केसरिया-क्रीम साफा पहना था, जिसमें लंबी पूंछ थी। सफेद स्कार्फ का उन्होंने इस्तेमाल किया था। यह सामूहिक जिम्मेदारी और हिम्मत का मैसेज था।
Image credits: Our own
Hindi
कलरफुल लहरिया पगड़ी डिजाइन
साल 2019 में लाल, पीले और हरे रंग की लहरिया पगड़ी चुनी थी। जिसके बॉर्डर स्टोल ने भारत की विविधता और विकास का संदेश दिया था।
Image credits: Our own
Hindi
टाई-डाई प्रिंट पगड़ी
2018 में पांच साल पूरे करने पर मोदी जी ने केसरिया पगड़ी में गाढ़े लाल रंग की झलक और बॉर्डर स्टोल के साथ देश की वस्त्र परंपरा और देशभक्ति का संगम दिखाया।
Image credits: Our own
Hindi
4 साल की शानदार पगड़ी
पीएम मोदी ने इसी तरह 2017 में लाल-पीली पगड़ी, 2016 चमकीली गुलाबी-पीली पगड़ी, 2015 चेकर्ड डिजाइन पगड़ी और 2014 में लाल-हरे रंग की जोधपुरी बांधेज साफा चुना था।