Hindi

OMG वाली चाहिए तारीफ, तो प्राची देसाई के 10 एथनिक ड्रेस करें हैक

Hindi

लेस वर्क लहंगा

प्राची देसाई ने बहुत ही प्यारा लहंगा पहना है। पूरे लहंगे पर सीक्वेंस वर्क नहीं बल्कि लेस से डिजाइन बनाया गया है। सिंपल ब्लाउज डिजाइन के साथ यह लहंगा काफी जंच रहा है।

Image credits: Instagram
Hindi

सीक्वेंस वर्क गाउन

पर्पल कलर का सीक्वेंस वर्क वाला गाउन काफी खूबसूरत लग रहा है। स्लीव्स पर कट लगाया गया है। फ्रंट पर भी कट लगा है। वेडिंग सीजन में आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

रफल टॉप विथ सिल्वर स्कर्ट

सिल्वर कलर के स्कर्ट के साथ प्राची ने रफल ब्लाउज जोड़ा है। सगाई या फिर दोस्त की वेडिंग में इस तरह का लुक अपना सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

पिच कलर का ऑर्गेंजा साड़ी

पिच कलर का ऑर्गेंजा साड़ी काफी खूबसूरत लगता है। स्ट्रिप ब्लाउज के साथ जरी वर्क वाली साड़ी को आप अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। 

Image credits: Instagram
Hindi

फ्लोरल प्रिटेंड अंगरखा सूट

रेड कलर के फ्लोरल प्रिटेंड अंगरखा सूट में प्राची बहुत सुंदर लग रही है। इस तरह का सूट यंग गर्ल पर काफी खूबसूरत लगता है।

Image credits: Instagram
Hindi

साइड स्लिट कट लहंगा

साइड स्लिट कट लहंगा किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट है। रेड कलर के लहंगा पर सिल्वर वर्क किया गया है। जो इसे और भी निखार रहा है। 

Image credits: Instagram
Hindi

पिंक शिफॉन साड़ी विथ ब्लू ब्लाउज

पिंक शिफॉन साड़ी के साथ प्राची देसाई ने ब्लू कलर का ब्लाउज जोड़ा है। एलिगेंट लुक के लिए आप इस लुक को ट्राई कर सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

अनारकली सूट

अनारकली सूट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। ब्लू कलर के इस अनारकली सूट को कई तरह का टच दिया गया है। अपर पार्ट पर एंब्रॉयडरी वर्क है, जबकि घेरा प्रिटेंड है। 

Image credits: Instagram
Hindi

लाइट ग्रीन लहंगा

लाइट ग्रीन सीक्वेंस वर्क लहंगा में प्राची बहुत ही ऑसम लुक दे रही हैं। दोस्त की शादी में आप इस तरह का लहंगा खुद के लिए डिजाइन करवा सकती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

जरी वर्क लहंगा

वैसे तो आज कल सीक्वेंस वर्क वाला लहंगा काफी चलन में है। लेकिन जरी वर्क लहंगा काफी खूबसूरत लगता है देखने में। इसे आप आसानी से कैरी कर सकती हैं। 

Image Credits: Instagram