Hindi

8.5Cr शिफॉन साड़ी लुक पर उड़ा दिए, Priyanka Chopra के अरबपति तेवर

Hindi

प्रियंका का फैशन स्टाइल

इंटरनेशल स्टार प्रियंका चोपड़ा का एकबार फिर अरबपति फैशन स्टाइल देखने को मिला। छोटे भाई सिद्धार्थ की शादी में इंडिया आकर देसी गर्ल अपने फैशनसेंस से आग लगाती नजर आईं।

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

प्रियंका का सबसे महंगा लुक

भाई की शादी में प्रियंका ने अपने शिफॉन साड़ी लुक पर पानी की तरह पैसा बहाया है। क्योंकि उन्होंने इस लुक के लिए एक-एक चीज बहुत ही कीमती चुनी थी। जिसे देखकर कर कोई हैरान है। 

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

कस्टम मेड डिजाइनर साड़ी

हसीना ने मनीष मल्होत्रा की बैरी कस्टम मेड साड़ी चुनी। क्रिस्टल फ्लावर पैटर्न साड़ी के पल्ले और प्लीट्स के हाफ एरिया पर एम्ब्रायडरी की गई है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

8 करोड़ का नेकलेस

लुक को क्लासी बनाने के लिए प्रियंका ने वाइट गोल्ड और डायमंड के साथ बना बुलगारी का पर्ल और रूबी नेकलेस पहना। इसकी कीमत इंटरनेट पर 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

डायमंड ब्रेसलेट की कीमत

नेकलेस के साथ एक्ट्रेस ने विंटेज 2 राउंड कट डायमंड ईयररिंग्स और डायमंड रिंग्स चुनी थी। साथ में उनके डायमंड ब्रेसलेट की कीमत 30 लाख 79 हजार रुपये है।

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

बैग और हील्स की कीमत

एक्ट्रेस ने अपराजिता तूर की आइरिस ब्लॉक हील्स पहनी। जिनकी कीमत इंटरनेट पर 8,499 रुपये है। साथ ही बुलगारी शोल्डर बैग की कीमत 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Image credits: Priyanka Chopra/instagram
Hindi

8.5 करोड़ किए खर्च?

कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रियंका ने अपने एक दिन के लुक पर 8.5 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। ये कीमत उनके इस लुक को अब तक का सबसे महंगे लुक में से एक बना रही है।

Image Credits: Priyanka Chopra/instagram