Hindi

हटके क्यों होती है मणिपुरी शादी, इन रस्मों से एक-दूजे के हुए रणदीप-लिन

Hindi

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने बुधवार 29 नवंबर को मणिपुर के इंफाल में अपनी गर्लफ्रेंड और मॉडल लिन लैशराम से शादी की। दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है।

Image credits: Instagram
Hindi

मणिपुरी रीति रिवाज से हुई रणदीप और लिन की शादी

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुरी रीति रिवाज से शादी की, जिसे मैतेई रीति-रिवाज की शादी कहा जाता है।

Image credits: Instagram
Hindi

शादी की ड्रेस से लेकर रस्में तक होती है बेहद अलग

मैतेई रीति-रिवाज की शादी में दूल्हा जहां व्हाइट कलर की कुर्ता पहनता है, तो वहीं दुल्हन ट्रेडिशनल मणिपुरी ड्रेस पहनी नजर आती है।

Image credits: Instagram
Hindi

रणदीप का लुक था बेहद खास

रणदीप हुड्डा ने प्लेन व्हाइट कुर्ता पजामा पहना। इसके साथ व्हाइट और पीले स्ट्राइप वाली पगड़ी पहनी और ऊपर से एक वाइट चुन्नी डाली। इस लुक में रणदीप हुडा काफी डिफरेंट लग रहे हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

लिन लैशराम का लुक

वहीं रणदीप की वाइफ लिन लैशराम ब्लैक बेस में गोल्डन वर्क ब्लाउज के साथ मणिपुरी स्कर्ट पहनी दिखीं। इसके साथ व्हाइट और गोल्डन नेट की चुन्नी सिर पर डाली और ढेर सारी गोल्ड ज्वेलरी पहनी।

Image credits: Instagram
Hindi

मणिपुरी शादी में होती है हेजियापोट की रस्म

हेजियापोट की रस्म में दूल्हे का परिवार दुल्हन के लिए गिफ्ट्स, फ्रूट्स, ज्वेलरी और कपड़े लेकर आते हैं। इसके बाद बुजुर्गों के बीच दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को अंगूठी पहनाते हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

मैतेई शादी में होती है खास रस्म

मणिपुर की शादी दुल्हन के घर में होती है। दुल्हन के परिवार की तीन बड़ी महिलाएं केले के पत्ते से ढकी एक थाली में पान, सुपारी लेकर दूल्हे और उसके परिवार का स्वागत करती हैं।

Image credits: Instagram
Hindi

तुलसी के चारों ओर होते हैं फेरे

मणिपुरी शादी में मंडप और दूल्हा दुल्हन के बैठने की व्यवस्था तुलसी के पौधे के चारों ओर की जाती है और यहीं पर शादी की रस्में होती है।

Image credits: Instagram
Hindi

शादी में होती है बोर बैटन की रस्म

बोर बैटन की रस्म में एक युवा लड़का शादी के दिन दूल्हे को शादी के लिए आमंत्रित करने उसके घर जाता है और उसे दुल्हन के घर आने का न्यौता देता है।

Image credits: Instagram
Hindi

लीलेंगा रस्म में दुल्हन खुद बनाती है माला

दुल्हन के घर में लीलेंगा की रस्म होती है। इसमें दुल्हन खुद दो माला बुनती है, एक अपने लिए और एक अपने होने वाले पति के लिए, फिर पुजारी के सामने दोनों यह माला एक दूसरे को पहनाते हैं।

Image Credits: Instagram