Other Lifestyle

यह महिला तय करती है SRK का हर 'काम', बदले में मिलता है इतने करोड़

Image credits: instagram

कौन है पूजा ददलानी

पूजा ददलानी शाहरुख खान की साल 2012 से मैनेजर हैं। 2 नवंबर को SRK का जन्मदिन होता है उसी दिन पूजा का भी बर्थडे पड़ता है। 2 नवंबर 1983 को मुंबई में उनका जन्म हुआ।

Image credits: instagram

पूजा की पढ़ाई

पूजा ददलानी मुंबई के बाई अवाबाई फ्रामजी पेटिट गर्ल्स हाई स्कूल और एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने मास कम्यूनिकेशन भी कर रखा है।

Image credits: instagram

शाहरुख खान का काम मैनेज करती हैं पूजा

पूजा ददलानी शाहरुख खान का हर काम मैनेज करती हैं।फिल्में दिलाने से लेकर उनकी फीस तक, हर चीज़ का ख्याल वो रखती हैं। वो उनकी कंपनी Red Chillies Entertainment का भी ध्यान रखती हैं।

Image credits: instagram

आईपीएल टीम को भी करती हैं मैनेज

इसके अलावा पूजा शाहरुख खान की आईपीएल टीम को भी मैनेज करती हैं। वो शाहरुख खान का हर काम देखती हैं और SRK उनपर काफी भरोसा करते हैं।

Image credits: instagram

कितनी मिलती है सैलरी

डीएनए में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पूजा ददलानी को सालान7-9 करोड़ रुपए की फीस मिलती है। अगर उनके नेटवर्थ की बात करें तो 50 करोड़ रुपए के आसपास है।

Image credits: instagram

मुंबई में शानदार घर

पूजा का मुंबई में एक शानदार घर है। जिसे गौरी खान ने डिजाइन किया है।इसके अलावा उनके पास एक ब्लू मर्सिडीज़ कार है।

Image credits: instagram

बिजनेसमैन से पूजा ने की है शादी

पूजा ने 2008 में हितेश गुरनानी से शादी की। हितेश बिज़नेसमैन हैं। वो लिस्टा जूल्स नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। उनकी रेना नाम की एक बेटी भी है।

Image credits: instagram